Lucknow रविदास जयंती : लखनऊ में अविनाश पाण्डेय और अजय राय ने संत रविदास मंदिर में किए दर्शन

लखनऊ में संत रविदास जयंती के अवसर पर कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बारा बिरवा स्थित मंदिर में दर्शन किए और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

संत रविदास जयंती; कांग्रेस महासचिव अविनाश पाण्डेय व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने टेका मत्था, राज्य की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपनी श्रद्धा अर्पित की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय लखनऊ स्थित बारा बिरवा स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचे।

नेताओं ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया और उत्तर प्रदेश की जनता के लिए सुख, समृद्धि, शांति और आपसी भाईचारे की मंगल कामना की।

संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक: अविनाश पाण्डेय

इस अवसर पर अविनाश पाण्डेय ने कहा कि संत रविदास जी का पूरा जीवन और उनके विचार सामाजिक समरसता, प्रेम, करुणा और मानवता की मिसाल हैं। उन्होंने कहा, "उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।

भेदभाव के खिलाफ बुलंद की आवाज: अजय राय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने संत रविदास जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई। उन्होंने समाज को एकता और समरसता का मार्ग दिखाया, जो वर्तमान समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है।

इन नेताओं की रही मौजूदगी

दर्शन के दौरान दोनों शीर्ष नेताओं के साथ कांग्रेस के कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक इन्दल रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, युवा कांग्रेस मध्य जोन के कार्यवाहक अध्यक्ष अंकित तिवारी, बद्री विशाल तिवारी, बलदेव सिंह लाठी, शंकरलाल गौतम आदि मौजूद रहे।

#संत रविदास जयंती लखनऊ, #अविनाश पाण्डेय, #अजय राय कांग्रेस, #संत रविदास जयंती, #यूपी कांग्रेस, #अविनाश पाण्डेय, #अजय राय, #लखनऊ न्यूज़, #सामाजिक समरसता।

Post a Comment

0 Comments