राज्यसभा की 37 सीटों पर 16 मार्च 2026 को चुनाव होंगे। महाराष्ट्र, बिहार और बंगाल सहित 10 राज्यों में होने वाले इस चुनाव की पूरी लिस्ट और शेड्यूल यहां देखें। Rajya Sabha Election 2026: 37 Seats, Full Schedule, Candidates List & Voting Date.
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, नई दिल्ली
Rajya Sabha Election 2026 Date : निर्वाचन आयोग (ECI) ने राज्यसभा की खाली हो रही 37 सीटों के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इन सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान होगा। इस चुनाव में शरद पवार, अभिषेक मनु सिंघवी और रामदास अठावले जैसे कई दिग्गज नेताओं की किस्मत और राज्यसभा का समीकरण तय होगा। Rajya Sabha Election 2026.
चुनाव का पूरा शेड्यूल (Election Timeline)
चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पूरी चुनावी प्रक्रिया 20 मार्च तक संपन्न कर ली जाएगी। मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं।
अधिसूचना जारी होने की तिथि : 26 फरवरी, 2026
नामांकन की अंतिम तिथि : 5 मार्च, 2026
नामांकन पत्रों की जांच : 6 मार्च, 2026
नाम वापसी की अंतिम तिथि : 9 मार्च, 2026
मतदान की तारीख : 16 मार्च (सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक)
मतगणना : 16 मार्च (शाम 5:00 बजे से)
किस राज्य में कितनी सीटें खाली
कुल 10 राज्यों से 37 सदस्य रिटायर हो रहे हैं। सबसे अधिक सीटें महाराष्ट्र से खाली हो रही हैं। इसमें महाराष्ट्र में 07 सीटें, तमिलनाडु में 06 सीटें, पश्चिम बंगाल में 05 सीटें, बिहार में 05 सीटें, ओडिशा में 04 सीटें, असम में 03 सीटें, छत्तीसगढ़ में 02 सीटें, तेलंगाना में 02 सीटें, हरियाणा में 02 सीटें और हिमाचल प्रदेश में 01 सीट है। Election Commission.
रिटायर होने वाले प्रमुख चेहरे
इस चुनाव में कई बड़े राजनीतिक नामों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
महाराष्ट्र : शरद पवार (NCP-SP), रामदास अठावले (RPI-A), प्रियंका चतुर्वेदी (UBT)।
बिहार : हरिवंश नारायण सिंह (राज्यसभा उपसभापति)।
तेलंगाना : डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस)।
पश्चिम बंगाल : साकेत गोखले (TMC)।
राज्यवार उम्मीदवारों/रिटायर सदस्यों की सूची
महाराष्ट्र : डॉ. भागवत कराड, डॉ. फौजा खान, प्रियंका चतुर्वेदी, शरद पवार, धैर्याशील पाटिल, रजनी पाटिल, रामदास अठावले।
ओडिशा : ममता महंता, मुजिबुल्ला खान, सुजीत कुमार, निरंजन बिशी।
तमिलनाडु : एन आर इलान्गो, पी सेल्वारसू, एम थंबीदुरई, तिरुचि शिवा, डॉ कणिमोझी, जी के वासन।
पश्चिम बंगाल : साकेत गोखले, रीताव्रत बनर्जी, बिकास रंजन भट्टाचार्य, मौसम नूर, सुब्रत बख्शी।
असम : रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता, अजीत कुमार भुइंया।
बिहार : अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा, हरिवंश नारायण सिंह।
छत्तीसगढ़ : कवि तेजपाल सिंह तुलसी, फुले देवी नेताम।
हरियाणा : किरण चौधरी, राम चंद्र जंगरा।
हिमाचल : इंदु बाला गोस्वामी।
तेलंगाना : डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी, के आर सुरेश रेड्डी।
मतदान के लिए विशेष निर्देश
आयोग ने स्पष्ट किया है कि वोटिंग के लिए केवल बैंगनी रंग के स्केच पेन का उपयोग किया जाएगा, जो रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दिया जाएगा। किसी अन्य पेन से लगाया गया निशान मतपत्र को अवैध कर देगा। पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए विशेष ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। Sharad Pawar, Abhishek Manu Singhvi, Rajya Sabha Seats Maharashtra, RS Polls 2026.

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know