Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

आज का राशिफल


दिनांक :20 फरवरी 2026, दिन : शुक्रवार 



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज डरने का नहीं, लड़ने का दिन है। अगर आप चुनौतियों को स्वीकार करते हैं, तो बड़ी कामयाबी आपका इंतजार कर रही है। पुराने दोस्तों से मिलकर मन खुश होगा। संतान की शिक्षा को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


किस्मत के भरोसे बैठने के बजाय पसीना बहाने का दिन है।आज दूसरों से मदद की उम्मीद कम रखें, अपनी ताकत पर भरोसा करें। आज लंबी यात्रा से बचें, थकान बढ़ सकती है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


अगर आप मैनेजमेंट या कंसल्टेंसी के काम में हैं, तो आज आपकी तारीफों के पुल बंधेंगे। प्रॉपर्टी या नया घर खरीदने का प्लान बनाने के लिए आज का दिन अच्छा है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


व्यापारियों के लिए आज का दिन खास है। खासकर अगर आपका काम विदेश से जुड़ा है।लेकिन ध्यान रहे, बिना तैयारी के किसी भी कॉम्पिटिशन में न उतरें। आज हाथ थोड़ा तंग रखें।फिजूलखर्ची जेब ढीली कर सकती है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार है। ऑफिस में आपके काम को सराहा जाएगा। पार्टनर के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। शाम के वक्त आलस से बचें, काम का बोझ बढ़ सकता है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आपकी मेहनत का फल पक चुका है, बस उसे पाने के लिए धैर्य रखें। कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें। अपना पक्ष मजबूती से रखें। ड्राइविंग करते समय सतर्क रहें, यात्रा टालना ही बेहतर है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज पढ़ाई के अलावा दूसरी चीजें आपको तनाव दे सकती हैं। अपने गुरुओं और माता-पिता की सलाह को इग्नोर न करें। लापरवाही महंगी पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


पुराने गिले-शिकवे दूर करने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। घर के कार्यक्रमों में हिस्सा लें, जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


काम का प्रेशर आज आप पर हावी रह सकता है। मुश्किलों को हल करने के लिए नई टेक्नोलॉजी का सहारा लें। घर के बड़ों का स्वभाव आज थोड़ा सख्त हो सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan



रुके हुए काम बनेंगे। तनाव के बादल छंटने वाले हैं. जो लोग बिजनेस के लिए फंड या लोन ढूंढ रहे थे, उन्हें आज बड़ी सफलता मिल सकती है। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मन प्रसन्न कर देगी।



कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज पुराने किए गए वादों को निभाना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। पार्टनरशिप में कोई भी फैसला लेने से पहले ठंडे दिमाग से सोचें। पारिवारिक कलह से खुद को दूर रखें। पैसों का लेन-देन आज सोच-समझकर करें।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


समय आपके पक्ष में मुड़ रहा है, लेकिन जल्दबाजी में आकर कोई आर्थिक फैसला न लें।दूसरों की सलाह से ज्यादा अपने विवेक पर भरोसा करना फायदेमंद रहेगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।

Post a Comment

0 Comments