कंपनी की सालगिरह पर कर्मचारियों को मिठाई या बोनस के बजाय सीधे लग्जरी कारों की चाबियां थमाईं।
प्रारब्ध न्यूज डेस्क, लखनऊ
केरल के कोझिकोड (Kozhikode) में एक कंपनी के चेयरमैन ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया
है।
HiLITE Group के चेयरमैन पी. सुलेमान ने अपनी कंपनी के 30 साल पूरे होने के अवसर पर दरियादिली की मिसाल पेश की है, जिसकी तारीफ हर तरफ हो रही है।
वफादारी का मिला 'लग्जरी' इनाम
आमतौर पर कंपनियां मुनाफे का जश्न अपने शेयरधारकों के साथ मनाती हैं, लेकिन सुलेमान ने इसे अपने उन कर्मचारियों के साथ मनाया, जिन्होंने कंपनी को शून्य से शिखर तक पहुंचाया है।
तोहफे में मिली Luxury Car
तोहफे में दी गईं 47 कारों की लिस्ट काफी प्रभावशाली है। इसमें Range Rover Sport, Land Rover Defender और Audi Q8 जैसी करोड़ों की गाड़ियाँ शामिल हैं। इसके अलावा Kia Seltos, Tata Harrier और Hyundai Creta जैसी प्रीमियम कारें भी टीम के सदस्यों को दी गईं हैं।
कारों कीमत 20 करोड़ से अधिक : इन कारों की कुल कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये से अधिक की हैं।
किसे मिली ये कारें : ये कारें उन कर्मचारियों को दी गईं, जो पिछले कई वर्षों से कंपनी के साथ मजबूती से खड़े रहे। साथ ही कंपनी की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है।
कर्मचारी नहीं, परिवार हैं
गिफ्ट सेरेमनी के दौरान पी. सुलेमान का संदेश स्पष्ट था। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी की सफलता का श्रेय केवल उनके विजन को नहीं, बल्कि उनके पीछे खड़े समर्पित कार्यबल (Workforce) को जाता है। उन्होंने कहा कि हम अपने कर्मचारियों को केवल स्टाफ नहीं, बल्कि अपना परिवार मानते हैं। यह उपहार उनकी मेहनत और वफादारी के प्रति एक छोटा सा सम्मान है।
विजन 2030 : केवल कारें ही नहीं, रोजगार भी
HiLITE Group केवल उपहारों तक ही सीमित नहीं है। इस मौके पर उन्होंने अपना 'Vision 2030' भी साझा किया। कंपनी का लक्ष्य केरल में 5 करोड़ वर्ग फुट की परियोजनाओं को पूरा करना और आने वाले वर्षों में राज्य में लगभग 2 लाख नौकरियां पैदा करना है।
अपनों की कद्र से ही मिलती सफलता
आज के दौर में जहां कॉर्पोरेट जगत में 'बर्नआउट' और 'रिट्रेंचमेंट' (छंटनी) की खबरें आम हैं। वहीं, केरल से आई यह खबर दिल को सुकून देने वाली है। यह याद दिलाती है कि अगर कोई नेतृत्व अपने लोगों की कद्र करता है, तो सफलता के रास्ते खुद-ब-खुद खुल जाते हैं।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know