Lucknow News लखनऊ फैशन शो में स्वदेशी कपड़ों के साथ मॉडल्स ने रैम्प पर बिखेरा जलवा

लखनऊ के रविंद्रालय में आयोजित फैशन शो में मॉडल्स ने हैंडलूम और खादी के परिधानों में जलवा बिखेरा। मंत्री राकेश सचान ने 12 बुनकरों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।

फैशन शो में मंत्री राकेश सचान ने बुनकरों को किया सम्मानित, रैम्प पर पहन कर उतरे बुनकरों के हैंडलूम, खादी, सिल्क के परिधान

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

स्वदेशी परिधान पहले मॉडल्स ने रैम्प वॉक कर जलवा बिखेरा। अवसर था गुरुवार को रविंद्रालय सभागार में हुए फैशन शो का, जिसमें विभिन्न शहरों के प्रसिद्ध मॉडल ने पुरस्कृत बुनकरों के हैंडलूम, खादी, सिल्क के परिधानों का प्रदर्शन किया। इसमें सुकृति लहरी, हर्षिता आहूजा, प्रज्ञा सिंह, कात्यायनी सिंह, तारिक अहमद एवं शिवांग सिंह शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान एवं स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने किया। 12 हथकरघा बुनकरों को राज्य हथकरघा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि हथकरघा उद्योग भारत की आत्मा है, चिकनकारी उद्योग में प्रत्येक धागे में कारीगर का हुनर दिखता है। यहां रोजगार के अपार अवसर हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था में चिकनकारी हथकरघा उद्योग का महत्वपूर्ण योगदान है।

डिजाइनर अभिषेक रॉय एवं कुन्तानिल दास ने उत्कृष्ट आधुनिक परिधानों के प्रमुख डिजाइनों के बारे में बताया। संचालन स्वाती चन्द्रा ने किया। प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर, आयुक्त एवं निदेशक के विजयेन्द्र पांडियन, विशेष सचिव शेषमणि पांडेय, संयुक्त आयुक्त पीसी ठाकुर समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बुनकरों को मिला राज्य सम्मान

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मंत्री राकेश सचान और स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने किया। समारोह में 12 हथकरघा बुनकरों को 'राज्य हथकरघा पुरस्कार' से नवाजा गया।

"हथकरघा उद्योग भारत की असली आत्मा है। चिकनकारी के प्रत्येक धागे में हमारे कारीगरों का हुनर और मेहनत झलकती है। यह उद्योग न केवल हमारी संस्कृति को जीवित रखे हुए है, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है।" - राकेश सचान, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री, उत्तर प्रदेश।

#स्वदेशी फैशन शो लखनऊ, #Swadeshi Fashion Show Lucknow. #Lucknow News, #Fashion Show, #Rakesh Sachan, #Handloom, #Khadi, #Silk, #Bunkar Samman, #UP MSME, #Swadeshi Apparel.

Post a Comment

0 Comments