ISSPCON 2026 हैदराबाद (Hyderabad)की पूरी रिपोर्ट। मानद राष्ट्रीय सचिव द्वारा पेन मेडिसिन (Pain Medicine) के क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णयों, नए मैनुअल विमोचन और FIAPM फेलोशिप की विस्तृत जानकारी।
ISSPCON 2026 हैदराबाद में शिरकत करके आए राष्ट्रीय सचिव ने साझा की 40वें राष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता की कहानी
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन (ISSP) के 40वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन, ISSPCON 2026 का सफलतापूर्वक समापन हैदराबाद में हुआ। इस सम्मेलन को पेन मेडिसिन के क्षेत्र में लिए गए क्रांतिकारी निर्णयों के लिए याद किया जाएगा।
नई जिम्मेदारियां और भविष्य का विजन
इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन (ISSP) के राष्ट्रीय सचिव (Secretary National) डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि मेरे तीन वर्षीय कार्यकाल के पहले वर्ष की यात्रा शुरू करना अत्यंत सम्मान की बात है। मैं तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. कृष्णा पोद्दार, उपाध्यक्ष डॉ. नवीन मल्होत्रा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संजय खन्ना और पूरी गवर्निंग काउंसिल (GC) का आभारी हूँ जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है।
भारतीय पेन मेडिसिन के इतिहास में नया स्वर्णिम अध्याय
डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन के दौरान आयोजित ISSP गवर्निंग काउंसिल और वार्षिक जनरल बॉडी मीटिंग (AGBM) में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। जो आगे चलकर भारतीय पेन मेडिसिन के इतिहास में नया स्वर्णिम अध्याय साबित होंगे। इसमें सबसे अहम और भविष्य की नींव रखने वाला निर्णय पेन मेडिसिन को 'सुपर-स्पेशियलिटी' के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए हमारे सभी सदस्यों का सामूहिक प्रयास समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा।
अकादमिक ऊंचाइयां और 'FIAPM' का गौरव
इंडियन एकेडमी ऑफ पेन मेडिसिन (IAPM) के सहयोग से इस वर्ष अकादमिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ गया। सम्मेलन के मुख्य आकर्षण में 'ISSP Manual of Pain Medicine- a guide to MIPSIs' का विमोचन किया गया।
FIAPM फेलोशिप
युवा पेन चिकित्सकों को प्रतिष्ठित 'फेलोशिप ऑफ इंडियन एकेडमी ऑफ पेन मेडिसिन' (FIAPM) से सम्मानित किया गया।
अब तक का सबसे बड़ा 'ISSPCON'
भागीदारी के हिसाब से यह अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन साबित हुआ। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में इंडस्ट्री पार्टनर्स ने हिस्सा लिया, जो भविष्य में क्रॉनिक पेन (पुरानी बीमारियों के दर्द) से जूझ रहे मरीजों के बेहतर इलाज के लिए एक मजबूत ढांचे की नींव रखेगा।
आयोजन समिति का आभार
इस आयोजन की सफलता के पीछे आयोजन अध्यक्ष डॉ. उमामहेश्वर राव, सचिव डॉ. नागालक्ष्मी पटनाला, वर्कशॉप समन्वयक डॉ. मधुकर गौड़, वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. सचिन जोशी और डॉ. मुरलीधर जोशी के अथक प्रयास रहे हैं।
#ISSPCON 2026, #ISSP Hyderabad, #Pain Medicine India, #IAPM Fellowship, #FIAPM, #Dr. Muralidhar Joshi, #Indian Society for Study of Pain.








0 Comments
if you have any doubt,pl let me know