Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University Alert : CSJMU के कानपुर के नाम पर 5 फर्जी वेबसाइट्स का खुलासा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने छात्रों को किया आगाह, पुलिस जांच में सहयोग का भरोसा। फर्जी डिग्री गैंग से सावधान रहें। CSJMU Duplicate Marksheet Scam.
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के नाम पर फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। कानपुर पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो विश्वविद्यालय की जाली मार्कशीट और डिग्रियां तैयार कर रहा था। इस खुलासे के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन अलर्ट मोड पर है और कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने छात्रों को फर्जी वेबसाइटों से बचने की सख्त हिदायत दी है। Kanpur University Fake Degree Gang.
फर्जी वेबसाइटों की सूची (इनसे बचें)
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि csjmu.ac.in ही एकमात्र आधिकारिक वेबसाइट है। जालसाजों द्वारा संचालित निम्नलिखित 5 वेबसाइटों से सावधान रहें।
kanpuruniversityresults.org
resultskanpuruniversity.org
csjmuniversity.co.in
csjmkanpuruniversity.org
csjmu.co.in
इन साइटों पर न केवल विवि का लोगो और फोटो इस्तेमाल किया गया है, बल्कि ये रिजल्ट और एडमिशन तक का झांसा दे रही हैं।
कुलपति बोले, पुलिस जांच में करेंगे पूर्ण सहयोग
CSJMU के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि पुलिस द्वारा गैंग पकड़े जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस ने सत्यापन (Verification) के लिए कोई मार्कशीट हमें नहीं भेजी है। इसके बिना यह कहना मुश्किल है कि गड़बड़ी किस स्तर पर हुई है। जैसे ही दस्तावेज मिलेंगे, हम जांच में पुलिस की पूरी मदद करेंगे। यदि विश्वविद्यालय का कोई कर्मचारी इसमें संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी।
जांच के घेरे में विवि के रिकॉर्ड
पुलिस के खुलासे के बाद शुक्रवार को रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक के बीच एक औचक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से तीन संभावनाओं पर मंथन किया गया है। क्या मार्कशीट पूरी तरह से बाहरी कंप्यूटर पर तैयार की गई है। क्या असली मार्कशीट में टेंपरिंग (छेड़छाड़) की गई है या फिर इसमें विश्वविद्यालय के किसी आंतरिक कर्मचारी की मिलीभगत है।
विश्वविद्यालय प्रशासन का तर्क है कि वर्तमान में सारा डेटा Online और सुरक्षित है, जिससे छेड़छाड़ संभव नहीं है। फिर भी, पुराने रिकॉर्ड्स को ध्यान में रखते हुए अधिकारी हर पहलू की जांच के लिए तैयार हैं।
छात्रों और अभिभावकों के लिए एडवायजरी
विश्वविद्यालय ने अपील की है कि छात्र और अभिभावक केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। किसी भी अनधिकृत पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी या फीस जमा न करें। मार्कशीट के सत्यापन के लिए केवल विवि के आधिकारिक चैनलों का ही सहारा लें।
#CSJMU #Fake Websites #Alert #Prof. Vinay Kumar Pathak.

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know