UP Congress मनरेगा बचाओ संग्राम : अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस की Lucknow में 15 KM लंबी पदयात्रा आज, जानें पूरा शेड्यूल

उत्तर प्रदेश कांग्रेस आज 13 फरवरी शुक्रवार को प्रदेशभर में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत पदयात्रा निकालेगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय काकोरी शहीद स्मारक से यात्रा का नेतृत्व करेंगे। पढ़ें पूरी खबर।

मनरेगा बचाओ संग्राम : यूपी कांग्रेस का प्रदेशव्यापी हल्लाबोल, काकोरी से पदयात्रा शुरू करेंगे अजय राय

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) आज शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत प्रदेश के सभी जिलों में विशाल पदयात्रा निकालने जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मनरेगा बजट में कटौती, मजूदरों के बकाया भुगतान और ग्रामीण रोजगार की बदहाली की ओर जनता का ध्यान आकर्षित करना है। इस कड़ी में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय काकोरी स्थित शहीद स्मारक से यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

राजधानी लखनऊ में 15 किमी की पदयात्रा

लखनऊ से दोपहर 1:00 बजे पदयात्रा का प्रस्थान तय किया गया है। यह पदयात्रा लगभग 15 किलोमीटर लंबी होगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार जानबूझकर मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर रही है।

काकोरी शहीद स्मारक से हुंकार भरेंगे अजय राय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय स्वयं इस अभियान का नेतृत्व करेंगे। वे ऐतिहासिक नगरी काकोरी स्थित बलिदान स्थल (शहीद स्मारक) से पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। शहीदों को नमन कर शुरू होने वाली यह यात्रा ग्रामीणों और मनरेगा मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद करेगी।

सभी जिलों के मुख्यालयों से निकाली जाएगी पदयात्रा 

कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। प्रत्येक जिले में जिला कांग्रेस मुख्यालय से पदयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान स्थानीय मांगों और मनरेगा की जमीनी हकीकत को लेकर ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे।

अहम जानकारी : कांग्रेस पार्टी का कहना है कि मनरेगा न केवल रोजगार का साधन है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जिसे बचाने के लिए यह 'संग्राम' अब सड़कों पर उतरेगा।


Post a Comment

0 Comments