लखनऊ में सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। निदेशक विशाल सिंह ने अध्यक्ष कपिल कुमार सिंह और अन्य पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में उनकी भूमिका को सराहा।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सूचना निदेशालय के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सूचना निदेशक विशाल सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
सरकार व जनता के बीच की कड़ी हैं कर्मचारी : निदेशक
समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक विशाल सिंह ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग के कार्मिकों पर एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। वे सरकार की नीतियों, निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में एक सेतु का कार्य करते हैं। मुझे विश्वास है कि नई कार्यकारिणी कर्मचारी हितों के साथ-साथ विभागीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी सक्रिय योगदान देगी।
चुनाव निर्वाचन अधिकारी अमित यादव और सह-निर्वाचन अधिकारी अमित शुक्ला की देखरेख में कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
नई कार्यकारिणी का विवरण
शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाल लिया है।




0 Comments
if you have any doubt,pl let me know