अलंकार अग्निहोत्री ने UGC के नए नियमों के विरोध में इस्तीफा देने के बाद SC-ST एक्ट के दुरुपयोग के खिलाफ आंदोलन का आह्वान किया है। जानें पूरी खबर।
UGC के नए नियमों के विरोध में इस्तीफा देने वाले राज्य प्रशासनिक सेवा (PCS) अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने कड़े तेवर अपना लिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे और मुख्यमंत्री के खिलाफ उनकी व्यक्तिगत लड़ाई जारी रहेगी। अलंकार अग्निहोत्री ने साफ कर दिया है कि वह अपने फैसले पर अडिग हैं।
UGC नियमों को बताया 'काला कानून'
अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि सवर्णों के खिलाफ SC-ST एक्ट दुरुपयोग हुआ। अब तक लाखों निर्दोष लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया गया है। अग्निहोत्री के अनुसार, UGC के नए विनियम भारत की आत्मा पर प्रहार हैं। उन्होंने इन नियमों को काला कानून करार दिया है।
दिल्ली कूच की चेतावनी
UGC के नए नियम के विरोध में राज्य प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देने वाले अलंकार अग्निहोत्री (Alankar Agnihotri) ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह अपना त्यागपत्र वापस नहीं लेंगे बल्कि अब SC-ST एक्ट के खिलाफ एक नया आंदोलन शुरू करेंगे। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे।
'सवर्णों के खिलाफ SC-ST एक्ट दुरुपयोग हुआ'
उन्होंने कहा कि सवर्णों के खिलाफ इस एक्ट का जमकर दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने UGC के नए विनियम को भारत की आत्मा पर चोट करार दिया और इसे काला कानून बताया। अलंकार अग्निहोत्री के घर पहुंचते ही सवर्ण संगठनों और उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
घर वापसी पर 'विजेता' जैसा स्वागत
शनिवार सुबह जब अलंकार अग्निहोत्री अपने आवास केशव नगर पहुंचे, तो समर्थकों और सवर्ण संगठनों ने उनका भव्य स्वागत किया। भावुक कर देने वाले एक दृश्य में, उनकी मां गीता देवी ने उन्हें माला पहनाकर आशीर्वाद दिया।
'बेटा सच की लड़ाई लड़ रहा है'
त्यागपत्र देने के बाद अलंकार पहली बार शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर केशव नगर पहुंचे। यहां उन्होंने मां गीता देवी का आशीर्वाद लिया। उनकी मां ने भी उन्हें माला पहनाकर विजेता की तरह गले से लगाया। इस दौरान उनकी मां ने कहा कि उनका बेटा सच की लड़ाई लड़ रहा है। इस दौरान अलंकार अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार पर कई आरोप भी लगाए।
लाखों निर्दोषों का जीवन हुआ बर्बाद
अलंकार अग्निहोत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हें जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि उनके त्यागपत्र का ही असर है कि पूरे देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए और सुप्रीम कोर्ट (SC) को इस पर रोक लगानी पड़ी। SC-ST एक्ट की आड़ में अब तक लाखों निर्दोष लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह विभिन्न संगठनों के साथ दिल्ली कूच करेंगे।
'एक व्यक्तिगत लड़ाई CM के खिलाफ भी चल रही'
केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र की लड़ाई राज्य सरकार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्तिगत लड़ाई CM के खिलाफ भी चल रही है, जबकि CM हमारे अपने हैं।
#Alankar Agnihotri, #UGC New Rules 2026, #SC-ST Act, #Savarna Protest, #Administrative Officer Resignation.

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know