World Human Day 2026 : लखनऊ में 28वां अंतरराष्ट्रीय जुनू अवार्ड, 13 विभूतियां सम्मानित

20वें अंतरराष्ट्रीय जुनू अवार्ड में मौजूद अतिथि गण।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ

विश्व मानव दिवस के अवसर पर विश्व मानव संघ ने 28वां अंतरराष्ट्रीय जुनू अवार्ड 2025 का आयोजन लखनऊ में किया गया। विश्व मानव दिवस हर साल 1 जनवरी को प्राणी और पर्यावरण संरक्षण के लिए मनाया जाता है। यह समारोह लखनऊ समेत देश भर 20 जनपदों में मनाया गया।

समारोह में बच्चों को भी किया गया सम्मानित।
इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय जुनू अवार्ड 2025 से देश-विदेश की 13 विशेष विभूतियों का नागरिक अभिनंदन किया गया। इनमें कोलंबिया (दक्षिण अमेरिका) से संघ कोलंबिया के अध्यक्ष, चीन से चाइनीस अर्थ एक्शन के अध्यक्ष, केन्या (पूर्व अफ्रीका) से एनवायरमेंटल प्रोटेक्शन एंड कम्युनिटी डेवलपमेंट संगठन के अध्यक्ष, न्यूज़ीलैंड-ऑस्ट्रेलिया के पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ रिसोर्स मैनेजमेंट के अध्यक्ष और बुल्गारिया (यूरोप) के बुल्गेरियन इकोलॉजिस्ट संगठन के अध्यक्ष को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।  

भारत से डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह (बांदा) को द्वंद्वात्मक और साहित्यिक सेवाओं, डॉ. विवाह प्रकाश (लखनऊ) को हिंदी साहित्य, नीलम रानी गुप्ता (आगरा) को प्राणी मात्र के रक्षा पर आधारित साहित्य, सुमित वर्मा (अहमदाबाद) को बच्चों और महिलाओं पर रचनात्मक लेखन, काली शंकर श्रीवास्तव (फतेहपुर) को समाज सेवा, डॉ. शेख अनिशुद्दीन अलाउद्दीन (जलगांव) को उर्दू शिक्षा और रितु खरे (गोरखपुर) को समाज सेवा के लिए सम्मान दिया गया। इसके अलावा दिल्ली की सामाजिक कार्यकर्ता निशि कुलश्रेष्ठ को भी सम्मानित किया गया।
सम्मानित किए जाने के बाद दिल्ली की सामाजिक कार्यकर्ता निशि कुलश्रेष्ठ।
 साथ ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और केरल समेत देश के 20 जनपदों के लगभग 300 मेधावी बच्चों को उनके नजदीकी जनपदों में स्टेट जुनू अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा।  
समारोह में पुस्तक का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में स्वर्गीय प्रेमलता श्रीवास्तव, वित्तीय अध्यक्ष विश्व मानव संघ को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही विश्व प्रसिद्ध लेखक एवं विचारक जॉन मिल्टन को नमन किया गया।  

इस मौके पर प्रख्यात कवि अशोक कुमार श्रीवास्तव ‘रंग जी’ की पुस्तक “सर्वेश्वरी श्री राधा रानी शरण” का विमोचन भी किया गया हुआ। इसका लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि नरेश शंकर श्रीवास्तव ने किया। यह जानकारी विश्व मानव संघ के अध्यक्ष अरविंद भूषण श्रीवास्तव ने दी। इस दौरान व्हाट ह्यूमन आर्गेनाइजेशन की जनरल सेक्रेटरी अमृता भूषण श्रीवास्तव मौजूद रहीं। 

Post a Comment

0 Comments