Hardoi बेनीगंज में विराट हिंदू सम्मेलन: डॉ. हेडगेवार के जीवन और 'पंच परिवर्तन' पर मंथन

कोथावां के बेनीगंज में हिंदू रक्षा समिति द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में प्रो. मंजुला उपाध्याय और जिला प्रचारक कमलेश जी ने संघ के शताब्दी वर्ष, सामाजिक समरसता और गौरवशाली भारतीय इतिहास पर विचार साझा किए।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, हरदोई 

हिंदू रक्षा समिति के तत्वावधान में रविवार को हरदोई जिले के कोथावां खंड के बेनीगंज मंडल में 'विराट हिंदू सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला गया।

पंच परिवर्तन और कुटुंब प्रबोधन पर जोर

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय (प्रांत उपाध्यक्ष, ABVP) ने संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे 'पंच परिवर्तन' के संकल्पों को दोहराया। उन्होंने पांच मुख्य विषयों पर अपना पाथेय रखा। उसमें कुटुंब प्रबोधन से परिवार में संस्कारों का बीजारोपण। वहीं, सामाजिक समरसता से जाति-पाति के भेदभाव से मुक्त समाज का निर्माण करना। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण में प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया गया। इसके अलावा स्व का बोध, जिसमें अपनी जड़ों और पहचान पर गर्व करना है। वहीं, नागरिक अनुशासन में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का पालन करना है।

'हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व है'

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रचारक कमलेश ने संघ की स्थापना से लेकर अब तक के सफर और डॉ. हेडगेवार जी के संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व है। इतिहास गवाह है कि संघ पर तीन बार प्रतिबंध लगाए गए, लेकिन विघटनकारी शक्तियों के प्रयासों के बावजूद संघ समाज की सेवा में डटा रहा। आज आवश्यकता है कि हिंदू समाज संगठित और एकजुट रहे।

उन्होंने नालंदा और तक्षशिला के विनाश का उल्लेख करते हुए कहा कि मुगल आक्रांताओं ने भारत की ज्ञान परंपरा को नष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन भारत का सांस्कृतिक आधार आज भी अडिग है।

युवाओं और महिलाओं के लिए संदेश

मुख्य अतिथि महंत सर्वेश्वर गिरी जी महाराज (महंत, नैमिष धाम) ने समाज के भविष्य पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने परिवार को संस्कारित बनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बचकर अपने धर्म ग्रंथों और शास्त्रों का अध्ययन करने का आग्रह किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीधर अवस्थी ने की। इस विशाल सम्मेलन में बेनीगंज मंडल के सैकड़ों महिला एवं पुरुष स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#हिंदू रक्षा समिति, #विराट #हिंदू सम्मेलन, #बेनीगंज, #प्रो. मंजुला उपाध्याय, #जिला प्रचारक कमलेश, #पंच परिवर्तन, #संघ शताब्दी वर्ष, #नैमिष धाम।

Post a Comment

0 Comments