![]() |
| नवनिर्वाचित अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी। |
पुष्पा वैष्णव अध्यक्ष, पूनम कनवाल व सीता नेगी संयोजक, महासचिव सुनीता रावत व पुष्पा सचिव निर्वाचित
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
उत्तराखंड महापरिषद के कुर्मांचल नगर स्थित कार्यालय प्रांगण में महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला शाखा का सर्वसम्मति से चुनाव एवं विस्तार किया गया। विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा के उपरांत महिला शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ। अध्यक्ष पुष्पा वैष्णव, संयोजक पूनम कनवाल एवं सीता नेगी संयोजक, महासचिव सुनीता रावत और सचिव पुष्पा गैलाकोटी निर्वाचित हुईं।
![]() |
| उत्तराखंड महापरिषद की महिला शाखा की नवनिर्वाचित पदाधिकारी। |
मुख्य संरक्षक हीरा बिष्ट, संरक्षक डॉ. करुणा पांडेय, मुख्य संयोजक अंजली बोनाल, संयोजक पूनम कनवाल व सीता नेगी, अध्यक्ष पुष्पा वैष्णव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता कनवाल, उपाध्यक्ष हेमा बिष्ट, कमला चुफाल, मीना अधिकारी, राजेश्वरी रावत, रेनू अधिकारी, महासचिव सुनीता रावत, सचिव पुष्पा गैलाकोटी, सांस्कृतिक सचिव हरितिमा पंत, सह-सांस्कृतिक सचिव पिंकी नौटियाल, शोभा पटवाल, संयुक्त सचिव देवेश्वरी पवार, संगठन सचिव त्रिलोचनी रावत, लक्ष्मी जोशी, आशा बनौला, रेवती भट्ट, दीपा कालाकोटी।
![]() |
| उत्तराखंड महापरिषद की महिला शाखा की नवनिर्वाचित पदाधिकारी व सदस्य। |
सुनंदा असवाल, इंद्रा बिष्ट, ऊषा रावत, कृति पंत, सुनीता गोस्वामी, हेमा डोबरियाल एवं हेमा कांडपाल।
ये हैं महापरिषद की महिला शाखा की सदस्य
मंजू पांडेय, ज्योति भट्ट, कल्पना उप्रेती, कमला बिष्ट, सुशीला नेगी, सुश्री सविता बिष्ट, रेनू कांडपाल, सुश्री प्रियंका बिष्ट, सोनिया बिष्ट, रेखा पंचोली, सुश्री दिव्या, आशा पांडेय, राधा बोरा, हेमा वाणगी, रूपाली जोशी, विमला धामी, पुष्पा राणा एवं रमा बिष्ट।
उत्तराखंड महापरिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी को पूर्ण विश्वास है कि नवनिर्वाचित महिला शाखा लखनऊ के प्रत्येक क्षेत्र से मातृशक्ति को संगठित कर, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नए आयाम प्रदान करेगी। साथ ही उत्तराखंड महापरिषद को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाएगी। उत्तराखंड महापरिषद की महिला शाखा के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों के उज्ज्वल, सक्रिय एवं सफल कार्यकाल के लिए कामना की गई।





0 Comments
if you have any doubt,pl let me know