UP Weather Update: नए साल के दूसरे दिन भी नहीं निकली धूप, घने कोहरे और गलन से ठिठुरा उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में नए साल के  दूसरे दिन चढ़ने पर भी नहीं खिली धूप, गलन व ठंड से राहत नहीं 

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
 
राजधानी लखनऊ समेत संपूर्ण प्रदेश में जबरदस्त ठंड, शीतलहर और कोहरा छाया हुआ है। कई दिनों से ठंड और घने कोहरे के कारण घरों से बाहर निकलने में भी परहेज कर रहे हैं। नए वर्ष के पहले दिन कुछ जगहों पर धूप खिली, लेकिन दिन के तापमान में कुछ बदलाव नहीं हुआ। वहीं , विक्षोभ के असर से आगरा और अलीगढ़ में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। वहीं, ठंड से बचाव के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं जंगलों से लकड़ियां चुनकर सिर पर लादकर लाती हुईं सड़कों पर नजर आईं।
लकड़ियों के गट्ठर लेकर जातीं महिलाएं।
माैसम विभाग का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ(Western disturbance)के प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी तराई व दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों को छोड़कर बाकी जगहों पर शुक्रवार से अगले दो दिनों तक कोहरे का प्रभाग कम होगा। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को सुबह से ही धुंध छाती रही, सूरज देवता भी बादलों के बीच दुबके रहे।
मौसम विभाग ने अनुसार आज शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत जिले में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और आगरा जिले में भी घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

यहां घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, देवरिया

इन जिलों में पड़ सकता घना कोहरा 

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदाैली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, संत कबीर नगर, बस्ती गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आसपास के इलाके।

Post a Comment

0 Comments