Lucknow : सूचना एवं जनसंपर्क मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कपिल सिंह, महामंत्री बने राजकुमार

उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न। कपिल सिंह दूसरी बार अध्यक्ष और निखिल मिश्रा छठवीं बार उपाध्यक्ष बने। पूरी कार्यकारिणी की सूची यहाँ देखें।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ

उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव के माध्यम से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बार भी पुराने चेहरों पर के साथ-साथ नई ऊर्जा को स्थान दिया गया है। संघ के अध्यक्ष कपिल सिंह और महामंत्री राजकुमार बने हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कपिल सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हितों और विभागीय कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहेंगे। 

कपिल सिंह की हुई दोबारा ताजपोशी

चुनाव के महत्वपूर्ण परिणाम में कपिल कुमार सिंह को लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, राज कुमार भी अपनी लोकप्रियता बरकरार रखते हुए दूसरी बार महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए हैं। संघ के सदस्यों ने उनके पिछले कार्यकाल के कार्यों को देखते हुए पुनः उन पर भरोसा जताया है।

छठवीं बार उपाध्यक्ष पद पर निखिल मिश्रा निर्वाचित 

उपाध्यक्ष पद पर निखिल मिश्रा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह छठवीं बार इस पद के लिए निर्वाचित हुए हैं, जो उनकी संघ में मजबूत पकड़ को दर्शाता है। उनके साथ शशांक शेखर शुक्ल भी उपाध्यक्ष पद पर चुने गए हैं।

निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी

चुनाव अधिकारी अमित यादव एवं सहायक चुनाव अधिकारी अमित कुमार शुक्ला की देखरेख में संपन्न हुए इस चुनाव में कई महत्वपूर्ण पदों पर पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ, जो कर्मचारियों के बीच आपसी सामंजस्य का प्रतीक है।

ये पदाधिकारी हुए निर्विरोध निर्वाचित

संयुक्त मंत्री : बृजमोहन पाण्डेय

संगठन मंत्री : शुभम चौहान

प्रचार मंत्री : शिवशंकर पाण्डेय

कोषाध्यक्ष : मो. सलीम अंसारी

ऑडिटर : उमेश कुमार

कार्यकारिणी सदस्यों का चयन

संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव किया गया। इसमें आनन्जय, राजेश कुमार भारती, पंकज यादव, प्रवीन दूबे, राशि सक्सेना एवं पंकज पाल को निर्विरोध सदस्य के रूप में चुना गया है। चुनाव प्रक्रिया के अंत में चुनाव अधिकारियों द्वारा सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र सौंपे गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

#सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश, #कर्मचारी संघ चुनाव, #कपिल सिंह अध्यक्ष, #राजकुमार महामंत्री, #लखनऊ समाचार, #यूपी गवर्नमेंट न्यूज।

Post a Comment

0 Comments