UP IAS Transfer News: उत्तर प्रदेश सरकार ने 4 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। महानिदेशक पर्यटन से लेकर राज्य सूचना आयोग तक में नए चेहरों की तैनाती की गई है। पूरी सूची यहाँ देखें।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नए साल की शुरुआत के साथ प्रशासनिक मशीनरी को और अधिक कुशल बनाने के लिए तबादलों का क्रम लगातार जारी रखा है। इसी क्रम में गुरुवार को शासन ने 4 वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में पर्यटन विभाग, मानवाधिकार आयोग और राज्य सूचना आयोग जैसे महत्वपूर्ण विभागों के शीर्ष पदों पर नई नियुक्तियां हुई हैं।
शासन की ओर से जारी तबादला सूची प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पर्यटन और MSME जैसे विभाग प्रदेश की आर्थिक और विकास नीतियों के केंद्र में हैं।
महानिदेशक पर्यटन और मानवाधिकार आयोग में बदलाव
अब तक महानिदेशक (पर्यटन) की जिम्मेदारी संभाल रहे राजेश कुमार-द्वितीय को सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग बनाया गया है। उनकी जगह डॉ. वेदपति मिश्रा, जो अब तक उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग में सचिव के पद पर थे। उनको राज्य का नया महानिदेशक (पर्यटन) नियुक्त किया गया है।
प्रतीक्षारत आईएएस को मिली जिम्मेदारी
पिछले कुछ समय से प्रतीक्षारत कुमार प्रशांत को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के पद पर तैनात किया गया है। डॉ. वेदपति मिश्रा के पर्यटन विभाग में जाने के बाद यह पद खाली हुआ था। उनको राज्य सूचना आयोग में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
प्रांजल यादव के कार्यभार में कटौती
शासन द्वारा जारी सूची में चौथा नाम प्रांजल यादव का है। प्रांजल यादव वर्तमान में सचिव, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम (MSME) और निर्यात प्रोत्साहन के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार देख रहे थे। नए आदेश के अनुसार, उन्हें अब हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वे अब पूर्व की तरह सचिव, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन के पद पर कार्य करते रहेंगे।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know