Priyanka Gandhi : रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की हुई सगाई, जानें कौन हैं प्रियंका गांधी की होने वाली बहू, राजस्थान में होगी शादी!

रेहान वाड्रा और अवीवा बेग।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, नई दिल्‍ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भांजे और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पुत्र रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई की है। यह सगाई एक निजी समारोह में हुई, जिसमें दोनों परिवारों के करीब के लोग शामिल रहे।

दोनों परिवारों ने अब शादी के लिए सहमति दे दी है। शादी समारोह राजस्थान के किसी स्थान पर कराने की योजना है। इसलिए परिवार नए साल का जश्न एक साथ बाड़मेर में मना रहा है।

रेहान और अवीवा करीब 7 साल से रिलेशनशिप में थे। बताया जाता है कि रेहान ने हाल ही में अवीवा को प्रपोज़ किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को मंज़ूर करते हुए सगाई को आधिकारिक रूप दिया है।

अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली बताई जाती हैं, जिनका परिवार वाड्रा परिवार के काफी करीब समझा जाता है। उसे Modern School, Delhi से पढ़ाई की। OP Jindal Global University से मीडिया कम्युनिकेशन & जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की।


अवीवा एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं और Atelier 11 नामक फोटोग्राफी स्टूडियो की सह-संस्थापक भी हैं। वह पहले एक नेशनल-लेवल फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी है। अब फोटोग्राफी, ट्रैवल व क्रिएटिव वर्क में सक्रिय हैं।


रेहान वाड्रा भी विज़ुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं। सोशल मीडिया और कला-दुनिया में उनकी अलग पहचान है और वो अक्सर अपनी क्रिएटिव पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं।

Atelier 11

Professional Photographer

Visual Artist

National Level Football Player


Post a Comment

0 Comments