Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

आज का राशिफल


दिनांक :10 जनवरी 2026, दिन : शनिवार 



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज के दिन अपने काम को सुधारने का मौका मिलेगा। आज कार्यस्थल पर कर्मचारियों की कोई गलती या धांधली सामने आ सकती है। साथ ही आप अपने ऑफिस के वातावरण को बेहतर बनाने में सक्रिय रहेंगे।आपको आय के नए अवसर मिलेंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज नए प्रोजेक्ट की योजना बनाने पर ध्यान देंगे। आज आपके मन में संदेह और असमंजस की स्थिति रह सकती है। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने अधिकारियों से परामर्श लें। आपके विरोधी आपकी परिस्थितियों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। अनावश्यक खर्च होने की संभावनाएं अधिक हैं।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज तमाम तरह की विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अच्छे काम के बावजूद गलतफहमियों के कारण आलोचना हो सकती है। आज अपने शुभचिंतकों की बात को समझें और उनकी मदद से विवाद को सुलझाने का प्रयास करें। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन धन लाभ दिलाने वाला साबित होगा। आज आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। आपके अच्छे कार्य का श्रेय जरुर मिलेगा। आज आपका मन शांत रहेगा।अधिक बातचीत करने का मन नहीं करेगा।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


कार्यक्षेत्र में नई तकनीक का इस्तेमाल करके अपने काम करेंगे, उन्हें आज लाभ मिल सकता है। विदेशी ग्राहक से बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है।आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आज अपने बजट का थोड़ा ख्याल रखें।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अधिकारियों का किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। किसी भी परिवर्तन से पहले उनकी सलाह जरुर लें।आपको उनका सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन थोड़ा परेशानियों का सामना करने वाला रहेगा।आज आपको कामकाज में रुकावट झेलनी पड़ सकती है।आज किसी मशीनरी खराबी के कारण कामकाज में देरी हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।धन लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज कामकाज में कुछ शिकायतों का सामना करना पड़ सकता है। आज व्यापारियों को ट्रांसपोर्ट संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।इसके बावजूद धन लाभ की संभावना बनी हुई है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन सामान्य रहेगा।अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो थोड़ी सावधानी बरतें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना आपकी छवि खराब कर सकता है। धैर्य और आत्मसंयम बनाए रखें।अपने आसपास के लोगों पर थोड़ा नजर रखें।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन अच्छा रहेगा। आप टीम के साथ काम करें।आज कार्य स्थल और परिवार में काम का बंटवारा करने में लापरवाही न करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो सारी जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। कमाई स्थिर रहेगी और बचत पर ज्यादा ध्यान देंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन धन संबंधित मामलों में थोड़ा चिंता बढ़ाने वाला साबित होगा। जिसका असर आपके स्वास्थ्य और नींद पर रहेगा। ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।आर्थिक दृष्टि से खर्च अधिक रहेगा।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज कमीशन से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।एजेंसी से जुड़े व्यवसाय में प्रगति होगी। आज आपको कामकाज से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपके खर्चे काफी कंट्रोल में रहेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।

Post a Comment

0 Comments