NUJ UP State Executive Meeting: लखनऊ इकाई करेगी भव्य स्वागत, तैयारियों को लेकर हुई बैठक। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को लखनऊ के होटल द कोंटिनेंटल में होगी। लखनऊ इकाई की जिलाध्यक्ष मीनाक्षी वर्मा की अध्यक्षता में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश भर से आने वाले पदाधिकारियों के स्वागत की विशेष तैयारी है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
प्रदेश पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ-साथ बाहर से आए दूसरे जिलों के पदाधिकारियों का स्वागत करेगी लखनऊ इकाईनेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) लखनऊ इकाई के कार्यवाहक संगठन मंत्री अनिल सिंह के कार्यालय विरामखंड, गोमतीनगर में लखनऊ इकाई की कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मीनाक्षी वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें पूर्व निर्धारित प्रदेश कार्यकारिणी द कॉन्टिनेंटल होटल में रविवार को होने वाली बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई। कहा गया कि बैठक में सभी पदाधिकारियों का रहना जरूरी है। साथ ही विभिन्न जनपदों से आने वाले पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि बैठक में जरूर शिरकत करें। सभी पदाधिकारियों के स्वागत के लिए लखनऊ जनपद की इकाई उपस्थित रहेगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में एनयूजे की प्रदेश इकाई के संरक्षक के. बख्श सिंह, अजय कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान, प्रदेश प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी डॉ.अतुल मोहन सिंह, कार्यकारिणी सदस्य एसवी सिंह उजागर एवं अरुण शर्मा 'टीटू' मौजूद रहे।वहीं, बैठक में लखनऊ इकाई से कार्यवाहक अध्यक्ष मीनाक्षी वर्मा की अगुवाई में रोनाल्ड डिसूजा, सचिन भार्गव, श्यामल कुमार त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह, धीरेन्द्र मिश्र, किरण सिंह, आलोक श्रीवास्तव, शिव सागर सिंह चौहान, अभिनव श्रीवास्तव, अनिल सिंह, मार्कण्डेय सिंह, कृष्ण कुमार सिंह 'कृष्णा', ज्योति चौहान, अभय प्रताप सिंह 'निर्भीक', निर्भय प्रताप सिंह 'निश्छल', गरिमा सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, मानसी सिंह, संतोष पटवा, अंजलि सिंह काजल आदि मौजद रहीं।



0 Comments
if you have any doubt,pl let me know