बिहार के नितिन नबीन भाजपा के 12वें और सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। 45 वर्ष की आयु में मिली इस जिम्मेदारी के साथ उन्होंने बंगाल से केरल तक 'भगवा' लहराने का संकल्प लिया है। जानें उनका सफर और रोडमैप।
![]() |
| भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन। |
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन चुने गए हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के अब तक के इतिहास में सबसे युवा हैं, उन्हें बीजेपी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए नितीन नबीन ने कहा कि राजनीति सौ मीटर की दौड़ नहीं, बल्कि एक लंबी मैराथन है। उसमें धैर्य और निरंतरता सबसे अहम होती है। मेरा लक्ष्य बंगाल से लेकर केरल तक और संसद से लेकर पंचायत चुनाव तक भगवा लहराना है।
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पटना स्थित कार्यालय में यह बात कहते हुए अपना रोडमैप देश को दिखा दिया।
नितिन नबीन 26 साल की उम्र में विधायक बने थे। अब 45 की उम्र में देश-दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। नितिन नबीन का राजनीतिक सफर भी बेहद दिलचस्प रहा है।
सोमवार 19 जनवरी को वो निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुने गए। नितिन नबीन की ताजपोशी को भाजपा में एक बड़े पीढ़ीगत बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर ऐसे समय में जब पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पकड़ और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
नितिन नबीन के पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के बड़े नेता थे। वे पटना पश्चिम विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने गए।
रांची में जन्मे हैं नितिन
23 मई 1980 को रांची में जन्मे नितिन नबीन ने वर्ष 1996 में पटना के एक सीबीएसई स्कूल से दसवीं की पढ़ाई की। उसके बाद वे पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए।
दिल्ली से 12वीं की पढ़ाई
उन्होंने दिल्ली के एक स्कूल से वर्ष 1998 में 12वीं पास की। नितिन नबीन की पत्नी का नाम दीपमाला श्रीवास्तव है। इनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी।
बिहार भाजपा में खुशी की लहर
उनको जैसे ही भाजपा अध्यक्ष चुना गया, बिहार भाजपा मुख्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। बिहार के प्रत्येक जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया जा रहा है।
सोमवार 19 जनवरी को निर्विरोध चुनाव
पीढ़ीगत बदलाव : 26 की उम्र में विधायक से 45 की उम्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर।
पारिवारिक पृष्ठभूमि : पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा की विरासत और पटना से दिल्ली तक की शिक्षा।
नितिन नबीन का संकल्प : "राजनीति 100 मीटर की दौड़ नहीं, एक मैराथन है।"
#नितिन नबीन, #BJP National President, #Nitin Nabin Youngest BJP President, #भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, #बिहार समाचार, #Nitin Nabin News, #BJP 12th National President, #नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know