Kanpur News : मायावती के 70वें जन्मदिन पर कानपुर में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, रतनपुर में जुटेगा बसपा का कुनबा

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के 70वें जन्मदिन को 'जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाने के लिए कानपुर की बिठूर और कल्याणपुर विधानसभा के पदाधिकारियों ने रणनीति बनाई। जानिए कार्यक्रम का समय और स्थान।

बसपा की बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 70वें जन्मदिन (15 जनवरी) को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। इसी क्रम में बिठूर और कल्याणपुर विधानसभा के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि इस वर्ष बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन 'जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।

बैठक में उपस्थित बसपा के सेक्टर, बूथ और पूर्व पदाधिकारी।
रतनपुर रामलीला ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह

बैठक के दौरान सभी सेक्टर, बूथ और पूर्व पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने परिवारों के साथ रामलीला ग्राउंड, रतनपुर (पनकी, नियर पावर हाउस) पहुंचें। यहाँ आयोजित होने वाले 'जनकल्याणकारी दिवस समारोह' में शामिल होकर सभी कार्यकर्ता अपनी नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे।

बैठक में रणनीति पर हुई चर्चा

बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाना भी है। पदाधिकारियों ने कहा कि यह केवल एक जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि बसपा की विचारधारा और जनसेवा के प्रति संकल्प को दोहराने का दिन है। बसपा कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। इसलिए पार्टी पदाधिकारी को भारी भीड़ जुटने की उम्मीद जता रहे हैं।

ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य मंडल प्रभारी बी.आर. अहिरवार, मंडल प्रभारी राम नारायण निषाद, रमेश कमल, रामशंकर कुरील, अमर सिंह, सुनील सोनकर, मोहित कठेरिया, राजेश कमल, राजेंद्र पाल, नरेश कुरील, बड़ेलाल पासवान, हरे कृष्ण ब्रह्म, सूरज गौतम, राम सजीवन दिवाकर, चमन प्रजापति व आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments