 |
राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद की बैठक के उपरांत नारेबाजी करते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
|
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को विनय खंड- 1, विधायक पुरम गोमती नगर में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं के माध्यम से हिन्दू समाज को एकजुट व जागरूक बनाना था। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश सनातनी ने की, जिसमें विभिन्न वार्ड से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
 |
| राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद की बैठक में शामिल पदाधिकारी व कार्यकर्ता। |
संगठन का किया विस्तारबैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीन महीनों के भीतर ग्राम स्तर तक 'रक्षा टोलियों' का गठन किया जाएगा। अधिक से अधिक युवाओं को परिषद की विचारधारा से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
 |
| संगठन की जिम्मेदारी सौंपते पदाधिकारी। |
परिषद ने निर्णय लिया कि समाज के पिछड़े वर्गों की सहायता और बच्चों के लिए संस्कार शालाएं खोलने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में लव जिहाद, धर्मांतरण और मंदिरों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई और तय किया गया कि इन विषयों पर स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। |
| जिम्मेदारी मिलने के बाद पदाधिकारी। |
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश संयोजक कुलदीप सनातनी, प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक सनातनी, प्रदेश विशेष संपर्क प्रमुख भवानी प्रसाद सनातनी, जिला सह संयोजक अनिल कुमार सनातनी, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु सनातनी, सहयोगी सुशील सनातनी, रामराज सनातनी, नरेंद्र सनातनी, अजीत सनातनी, दुर्गेश सनातनी, गुरु दयाल सनातनी, संजीव सनातनी, राजवीर सनातनी मौजूद रहे।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know