लखनऊ के झलकारीबाई महिला चिकित्सालय में फैमिली मेडिसिन कोर्स शुरू होने की प्रक्रिया तेज। DNB टीम के निरीक्षण के बाद अस्पताल को मिलेंगे नए विशेषज्ञ डॉक्टर।
![]() |
| दिल्ली से निरीक्षण के लिए आई डीएनबी टीम के साथ अस्पताल के सीएमएस और डॉक्टर्स। |
राजधानी के हजरतगंज स्थित वीरांगना झलकारीबाई महिला चिकित्सालय में जल्द ही 'फैमिली मेडिसिन' कोर्स का संचालन शुरू होगा। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए 12 और 13 जनवरी 2026 को DNB (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) की एसेसर टीम ने चिकित्सालय का दो दिवसीय भौतिक निरीक्षण किया।
विशेषज्ञों की टीम ने परखीं व्यवस्थाएं
निरीक्षण टीम का नेतृत्व डॉ. (कर्नल) संजीव सतीश श्रीवास्तव ने किया। उनके साथ डी.एन.बी. एन.एच.एम. की राज्य स्तरीय टीम के सदस्य डॉ. शैला परीवन, डॉ. रवि और डॉ. हमजा भी मौजूद रहे। टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया और पाठ्यक्रम संचालन के लिए आवश्यक मानकों की जांच की।
जनता को मिलेगा सीधा लाभ
चिकित्सालय में इस पाठ्यक्रम के शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार डीएनबी कोर्सेज शुरू होने से पढ़ाई करने के लिए जूनियर रेजीडेंट यानी जूनियर डॉक्टर आएंगे। उनके आने से मरीजों के इलाज और देखरेख बेहतर होगा।
- चिकित्सालय को नियमित रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologists) और बाल रोग विशेषज्ञ (Pediatricians) प्राप्त होंगे।
- इससे मरीजों को बेहतर इलाज और विशेषज्ञ परामर्श आसानी से मिल सकेगा।
निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे अधिकारी
निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. उषा यादव, निश्चेतक डॉ. शैलेन्द्र सिंह, अस्पताल प्रबंधक डॉ. दीपक कुमार आजाद और सहायक नर्सिंग अधीक्षिका श्रीमती वायलेट दुबे सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
#झलकारीबाई अस्पताल लखनऊ #DNB Family Medicine #लखनऊ न्यूज #वीरांगना झलकारीबाई महिला चिकित्सालय #स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know