स्त्री वेलफेयर फ़ाउंडेशन ने लखनऊ के अलीगंज स्थित आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में छात्राओं के लिए कैंसर जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, HPV वैक्सीन और मासिक धर्म स्वच्छता पर जानकारी दी गई।
 |
| कैंसर जागरूकता और सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम में शामिल छात्राएं, शिक्षिकाओं, संस्था की पदाधिकारी व सदस्य। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
स्त्री वेलफेयर फ़ाउंडेशन की ओर से लखनऊ के अलीगंज में आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में छात्राओं के लिए एक कैंसर जागरूकता और सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। साथ ही महावारी के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान देना था। गंदे कपड़ों की जगह सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के लिए भी प्रोत्साहित करना था। इसके अलावा उन्हें कैंसर से बचाव संबंधी जरूरी जानकारियाँ देना था।
 |
| कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। |
 |
| संस्था की संस्थापिका नीलू सुमेदा त्रिवेदी छात्राओं के साथ। |
कार्यक्रम में संस्था की संस्थापिका नीलू सुमेदा त्रिवेदी ने छात्राओं को स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, HPV वैक्सीन और एनीमिया के कारण, लक्षण और समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित पोषण, स्वच्छता और सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
 |
| कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। |
इस अवसर पर किशोरियों और जरूरतमंद महिलाओं के बीच निःशुल्क सेनेटरी पैड किट वितरित की गई। इसके साथ ही मासिक धर्म की स्वच्छता, सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग और सही निपटान पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
 |
| कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। |
संस्थापिका नीलू सुमेदा त्रिवेदी ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य ही परिवार और समाज की मजबूत नींव है। हमारा लक्ष्य है कि हर किशोरी और महिला अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो। नियमित जांच कराए और स्वस्थ जीवन जिएं। |
| कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देतीं स्त्री वेलफेयर फाउण्डेशन की संस्थापिका नीलू सुमेदा त्रिवेदी। |
इस कार्यक्रम में लगभग 120 छात्राएं और प्रशिक्षण केंद्र की महिला स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी की। संस्था ने भविष्य में भी इसी तरह के महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प लिया। ताकि किशोरी और महिलाएं जागरूक हो सकें। अगर वह जागरूक होंगी तो अपने घर, आसपास और मोहल्ले की किशोरी और महिलाओं को भी जागरूक करेंगी।निःशुल्क सेनेटरी पैड किट का वितरण
इस अवसर पर किशोरियों एवं ज़रूरतमंद महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड किट का निःशुल्क वितरण किया गया तथा उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता, पैड के सुरक्षित उपयोग एवं निपटान के बारे में प्रशिक्षण भी दिया गया।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know