Lucknow लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव कार्यक्रम घोषित, 31 मार्च को होगा मतदान; जानें पूरा शेड्यूल

Lucknow Bar Association Election Schedule 2025-26 Out: Check Important Dates लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव 2025-26 का पूरा शेड्यूल जारी। एल्डर्स कमेटी ने मतदान, नामांकन और चंदा जमा करने की तारीखें घोषित कीं। जानें कब होगा मतदान। 

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

राजधानी के अधिवक्ताओं की प्रतिष्ठित संस्था लखनऊ बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव (सत्र 2025-2026) का बिगुल बज गया है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ खंडपीठ द्वारा नामित एल्डर्स कमेटी की 12 जनवरी 2026 को हुई बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कार्यक्रम पर मुहर लगा दी है।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सरोज कुमार शुक्ला (एडवोकेट) और अन्य सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित इस कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य मतदान 31 मार्च 2026 से प्रारंभ होगा।


चुनाव कार्यक्रम की मुख्य तिथियां (Key Dates)

चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत जनवरी माह से ही हो जाएगी। मुख्य तिथियां निम्नलिखित हैं।

गतिविधि - निर्धारित तिथि

बकाये चंदे की लिस्ट का प्रकाशन - 19 जनवरी 2026

चंदा जमा करने की अवधि - 22 जनवरी से 12 फरवरी तक

वैध मतदाता सूची का प्रकाशन - 20 फरवरी 2026

नामांकन की तिथि - 25, 26 और 27 फरवरी

नामांकन पत्रों की जांच - 28 फरवरी

नाम वापस - 02 मार्च

वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची - 07 मार्च

मतदान - 30 मार्च

मतगणना - 31 मार्च (अंतिम परिणाम आने तक)

मतदान और पात्रता से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

चंदा जमा करने का समय : सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक।

वोटिंग का समय : मतदान सुबह 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक चलेगा।

पात्रता : सूचना में स्पष्ट किया गया है कि जिन सदस्यों का चंदा दिसंबर 2025 तक जमा है, वही वैध मतदाता माने जाएंगे।

अवकाश का ध्यान : चुनाव कार्यक्रम में होली (03-05 मार्च), ईद (19-21 मार्च) और नवरात्रि (18-26 मार्च) के अवकाशों का विशेष ध्यान रखा गया है।

एल्डर्स कमेटी की टीम

चुनाव प्रक्रिया को चेयरमैन सरोज कुमार शुक्ला के साथ कमेटी सदस्य प्रमील खरे, चन्दन लाल दीक्षित, सुनील कुमार सिंह सिकरवार और मो. इदरीस की देखरेख में कराया जाएगा।

नोट : अधिक जानकारी के लिए सदस्य लखनऊ बार एसोसिएशन के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी कर सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments