![]() |
| विजेता खिलाड़ी धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर
द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यूपी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट चौंपियनशिप में धामपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो-दो खिताब अपने नाम कर लिए। राघव वशिष्ठ ने पुरुष वर्ग के साथ ही बालकों के अंडर-19 में विजेता होने का श्रेय प्राप्त किया। इसी तरह फाबिया नफीस ने महिला वर्ग के अलावा अंडर-17 वर्ग की स्पर्धा का खिताब भी सिरमौर किया।
द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) व कानपुर स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश औद्योगिक विभाग सह प्रबंधक सुश्री अर्चना ने बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार प्रदान किए। कानपुर स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने मुख्य अतिथि के अलावा यूपी स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के सचिव विनय पांडे, टीएसएच के सीईओ प्रणित अग्रवाल के प्रति आभार ज्ञापित किया।इस मौके पर वाही उल्लास शिवराज शाह यतींद्र बाजपेई जी आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक मे धीरज सिंह पटेल, विशाल राणा, राजेन्द्र कश्यप, अंश, गुनगुन सिंह व कृष्ण ने निभाई।
फाइनल मैचों के परिणाम
बालक वर्ग अंडर 11 में धामपुर के अगम तोमर वाराणसी के आदर्श प्रजापति को 3 -0 से हरा कर विजेता बने। बालक वर्ग अंडर 13 वर्ग में धामपुर के काव्य शंकर ने धामपुर के ही रोहन सैनी को 3-0 से हराया। बालक वर्ग अंडर 15 में धामपुर के आरुष शर्मा प्रयागराज के मधुर आनंद को 3-1 से हरा कर विजेता रहे। बालक वर्ग अंडर 17 वर्ग में धामपुर के अभिनव तोमर ने नोएडा के अरनव खंडेलवाल को 3-0 से पराजित किया। बालक वर्ग अंडर-19 धामपुर के राघव वशिष्ठ ने प्रयागराज के अंकित पटेल को 3-1 से हराकर फाइनल में विजेता होने का गौरव हासिल किया। इसी तरह बालिका वर्ग अंडर 17 में धामपुर की फाबिया नफीस धामपुर की ही अरोमा को 3-0 से हरा कर विजेता बनीं। पुरुष वर्ग के मुकाबले में धामपुर के राघव वशिष्ठ ने बड़ा उलट फेर करते हुए धामपुर के उदय भारती को 3-2 से हराकर पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया। इसके पहले महिला वर्ग की खिताबी भिड़ंत में धामपुर की फाबिया नफीस ने धामपुर की ही खुशबू को 3-0 से हरा कर विजेता ट्राफी अपने नाम की।


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know