Kanpur News : आरोग्यधाम ग्वालटोली ने समाचार पत्र वितरकों को बांटे कंबल व टोपी

घंटाघर चौराहे पर 95 कर्म रोगियों को टोपी कंबल के साथ राम नाम का वस्त्र व माला पहनकर किया सम्मानित

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर 

आरोग्यधाम ग्वालटोली के संस्थापक स्वर्गीय रेवती रमण मोहन की स्मृति में कड़ाके की सर्दी एवं भीषण कोहरे में रविवार को प्रातः 3:30 बजे घंटाघर चौराहे पर आरोग्यधाम परिवार के सदस्यों ने समाचार पत्र वितरक समाज को कंबल टोपी के साथ मोती का माला, राम नाम का अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके पुत्र होम्योपैथी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हेमंत मोहन, पुत्री रमा शर्मा, उमा शर्मा एवं दामाद सोम कुमार शर्मा ने पत्र वितरक समाज को सम्मानित करते हुए कहा कि आप 12 महीने सर्दी, गर्मी एवं बरसात के मौसम में कड़ी मेहनत करके समाज को समाचार पत्र उपलब्ध कराते हैं। जिससे घर बैठे लोग देश-विदेश के घटनाक्रम से अवगत होते हैं। 

इस दौरान डॉ. हेमंत मोहन ने कहा कि वितरक समाज के लिए आरोग्यधाम होम्योपैथिक अस्पताल के दरवाजे सदैव खुले हैं। अस्वस्थ समाचार पत्र वितरक को आरोग्यधाम में निःशुल्क होम्योपैथिक दवाई डॉ. हेमंत मोहन और डॉ. आरती मोहन के सौजन्य से दी जाएगी। 

वहीं, आरोग्यधाम की संस्थापिका पुष्पा मोहन ने कहा कि प्रतिदिन दूर-दूर तक अखबार बांटना कठिन परिश्रम की मिसाल है। समाचार पत्र वितरक समाज के संरक्षक मोनू पंडित ने आरोग्यधाम परिवार को सर्दी में सेवा कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया। कहा, आरोग्यधाम ग्वालटोली परिवार की सेवाएं कई वर्षों से समाचार पत्र वितरक समाजको सेवाएं प्रदान कर रहा है। 

कंबल व टोपी वितरण में ये रहे मौजूद 

इस दौरान अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, महामंत्री राजकुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष पारसनाथ, कपिल पांडेय, विजय अवस्थी, राम लखन वर्मा, उमेश गुप्ता, पप्पू गुप्ता, राजू भाटिया, भोलेंद्र यादव, दिनेश फूलबाग, राहुल तिवारी, रमेश गुप्ता, अमित सैनी, गुड्डू तिवारी, अमृतलाल, कुलदीप त्रिवेदी, सर्वेश तिवारी, अशोक तिवारी, छेदीलाल और विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments