Kanpur प्रयाग एकेडमी में BLO गायब; भाजपा प्रदेश महामंत्री ने DM से की शिकायत, घर-घर जाकर भरवाए फॉर्म

कानपुर के प्रयाग एकेडमी पोलिंग स्टेशन पर बीएलओ के गायब रहने पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने नाराजगी जताई। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत भाजपा का घर-घर जनसंपर्क।

छावनी विधानसभा क्षेत्र के प्रयाग एकेडमी पोलिंग स्टेशन में घर-घर संपर्क करते भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री अनूप गुप्ता एवं दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर 

भारतीय जनता पार्टी (दक्षिण जिला) द्वारा चलाए जा रहे 'विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान' के दूसरे चरण में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधान परिषद सदस्य (MLC) अनूप गुप्ता को निरीक्षण के दौरान एक बूथ से बीएलओ गायब मिले। इस लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने ने तत्काल जिलाधिकारी को फोन पर शिकायत दर्ज कराई।

प्रयाग एकेडमी में लापरवाही पर बिफरे एमएलसी

अभियान के तहत रविवार दोपहर लगभग 1:30 बजे कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता और दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह छावनी विधानसभा के प्रयाग एकेडमी पोलिंग स्टेशन पहुंचे। यहाँ बूथ संख्या 232 से 237 तक का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पता चला कि बूथ संख्या 236 के बीएलओ अरविंद पांडेय केंद्र पर उपस्थित नहीं थे। स्थानीय लोगों ने भी बीएलओ के व्यवहार के प्रति आक्रोश जताया। जब एमएलसी ने बीएलओ को फोन किया, तो उन्होंने अस्पताल में होने का बहाना बनाया। वीडियो कॉल की बात कहने पर इंटरनेट न चलने का बहाना दिया। वहीं, सुपरवाइजर सुजीत कुमार का फोन भी बंद मिला। इस अव्यवस्था पर अनूप गुप्ता ने डीएम को फोन कर बीएलओ की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।

स्वयं आईपैड से अपलोड किए फॉर्म 6 और 8

निरीक्षण के बाद प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने बूथ संख्या 232 और 236 पर घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और अपने आईपैड के माध्यम से फार्म 6 और 8 ऑनलाइन अपलोड किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हर युवा का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए।

विभिन्न विधानसभाओं में दिग्गज रहे सक्रिय

भाजपा दक्षिण के सभी 1145 बूथों पर रविवार को विशेष संपर्क अभियान चलाया गया।

किदवई नगर विधानसभा : विधायक महेश त्रिवेदी ने बूथ संख्या 262 व 287 पर जनसंपर्क किया।

मीडिया प्रभारी ने संभाली कमान 

मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बूथ संख्या 108 पर कमान संभाली। प्रत्येक बूथ पर 4 से 5 कार्यकर्ताओं की टोलियों ने घर-घर जाकर वंचित मतदाताओं के फॉर्म भरवाकर बीएलओ के पास जमा कराए।

अभियान के दौरान ये रहे उपस्थिति

अभियान के दौरान मुख्य रूप से जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, संजीव बेरी, अनुराग शुक्ला सहित जिला और क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments