High Court Allahabad : जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता बने उत्तराखंड हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता होंगे उत्तराखंड हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना 
Justice Manoj Kumar Gupta Chief Justice Uttarakhand High Court


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, प्रयागराज
उत्तराखंड न्यायपालिका के लिए आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई। केंद्र सरकार ने गुरुवार, 8 जनवरी 2026 को इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की आधिकारिक नोटिस जारी की है। वह जस्टिस जी. नरेंदर का लेंगे स्थान। यह नियुक्ति उत्तराखंड हाई कोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जी. नरेंदर की सेवानिवृत्ति के कारण की गई है। 
उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जी. नरेंदर 9 जनवरी 2026 को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता उनके पदभार ग्रहण करने के बाद विधिवत रूप से उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश

जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता की नियुक्ति की प्रक्रिया पिछले महीने शुरू हुई थी। 18 दिसंबर 2025 को भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी। कॉलेजियम ने उनके अनुभव और जजमेंट स्किल को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए सही माना था। 

जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता का करियर

जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता का कानूनी करियर बहुत ही शानदार रहा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले सुनाए हैं। उनकी नियुक्ति से उत्तराखंड हाई कोर्ट को उनके व्यापक अनुभव का लाभ मिलेगा।

इस बदलाव के बाद देवभूमि की न्यायिक व्यवस्था में नए अध्याय की शुरुआत होगी। जल्द ही उनके शपथ ग्रहण समारोह की आधिकारिक तिथि और विवरण साझा करेंगे।

ये हैं अहम तथ्य 

अधिसूचना तिथि : 8 जनवरी 2026  
प्रभावी तिथि : पदभार ग्रहण करने की तिथि से।  
स्थानांतरण : इलाहाबाद हाई कोर्ट से उत्तराखंड हाई कोर्ट। 

Post a Comment

0 Comments