Ayurveda : सर्दियों में वरदान मेथी का साग, सेहत संग पेट और कब्ज के लिए रामबाण


मेथी का साग (Methi Saag) न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि सेहत का खजाना भी है। कोलेस्ट्रॉल से लेकर शुगर कंट्रोल करने तक, जानें मेथी खाने के 6 मुख्य फायदे।

प्रारब्ध न्यूज डेस्क, लखनऊ 

सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में हरी पत्तेदार सब्जियों की बहार आ जाती है। इन्हीं में से एक है मेथी का साग (Fenugreek Leaves) जो अपनी खास खुशबू और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। आयुर्वेद में भी मेथी को कई बीमारियों का रामबाण इलाज माना गया है। ऐसे में मेथी के साग के फायदे के बारे में कानपुर के मैनावती मार्ग स्थित पोरवाल्स आयुर्वेद के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. रवीन्द्र पोरवाल से जानते हैं।

डॉ. रवीन्द्र पोरवाल का कहना है कि अगर आप अब तक मेथी का साग सिर्फ स्वाद के लिए खाते रहे हैं, तो इसके स्वास्थ्य लाभ जानकर आप इसे अपनी डाइट का जरूरी हिस्सा जरूर बनाएंगे। आज आपको मेथी के साग खाने के छह बेमिसाल फायदे बताने जा रहे हैं। मेथी अपनी अनोखी सुगंध और औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। आयुर्वेद में इसे कई बीमारियों का प्रभावी इलाज किया जाता है। 

पोषक तत्वों से भरपूर मेथी 

मेथी का साग विटामिन A, C, और K का बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं। ये मिनरल्स शरीर के विकास और इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को बढ़ाने करने में भी मददगार होते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद  

पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए मेथी एक प्राकृतिक उपचार है। यह पेट की जलन और सूजन को कम करती है। इसका प्रभाव पाचन तंत्र को शांत रखता है।

कब्ज या पाचन से जुड़ी समस्या दूर करे  

अगर आप कब्ज (Constipation) से परेशान हैं, तो मेथी का साग आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो बाउल मूवमेंट को आसान बनाती है और पुरानी कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करती है।

जोड़ों के दर्द में राहत  

मेथी की तासीर गर्म होती है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में मेथी का सेवन सूजन कम कर दर्द में राहत दिलाता है।

शुगर नियंत्रण रखें  

डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी किसी औषधि से कम नहीं है। यह रक्त में शुगर के अवशोषण की गति को धीमा करती है और इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है।

कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित करती है मेथी

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिल की बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। मेथी में मौजूद फाइबर और कुछ खास तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि मेथी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।


डॉ. रवींद्र पोरवाल

बीएएमएस एमडी पीएचडी

पोरवाल्स आयुर्वेद, मैनावती मार्ग, कानपुर

📞 9415133613

Post a Comment

0 Comments