Budget 2026 Facts: बजट से जुड़े रोचक तथ्य और 1 फरवरी का पूरा शेड्यूल

बजट को 'बजट' क्यों कहते हैं? शाम 5 बजे की जगह सुबह 11 बजे क्यों आता है बजट? जानें बजट 2026 का पूरा शेड्यूल और इससे जुड़े बेहद दिलचस्प और ऐतिहासिक तथ्य।

प्रारब्ध न्यूज डेस्क, लखनऊ 

बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, इसके पीछे सदियों पुरानी परंपराएं और रोचक बदलाव छिपे हैं। 'बजट' शब्द फ्रांसीसी शब्द 'Bougette' (बुजेत) से आया है, जिसका अर्थ होता है 'चमड़े का थैला'। पुराने समय में वित्त मंत्री चमड़े के बैग में दस्तावेज लेकर आते थे।

शाम से सुबह का सफर

वर्ष 1999 तक बजट शाम 5 बजे पेश किया जाता था। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने इस परंपरा को बदलकर बजट पेश करने का समय सुबह 11 बजे किया।

तारीख में बदलाव

पहले बजट फरवरी के आखिरी कार्य दिवस (28 या 29 फरवरी) को आता था। वर्ष 2017 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसे 1 फरवरी को पेश करना शुरू किया ताकि नए वित्त वर्ष (1 अप्रैल) से पहले तैयारियां पूरी हो सकें।

रेल बजट का विलय

वर्ष 2017 से पहले रेल बजट अलग से पेश होता था, लेकिन अब इसे मुख्य बजट का हिस्सा बना दिया गया है।

बही-खाता और पेपरलेस बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चमड़े के ब्रीफकेस की जगह पारंपरिक 'बही-खाता' (लाल कपड़े में लिपटा हुआ) अपनाया और बाद में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए 'पेपरलेस बजट' (टैबलेट के जरिए) पेश करना शुरू किया।

छात्रों के लिए विशेष 'बजट शब्दावली' (Quick Guide)

अगर छात्र वित्त मंत्री से मिलते हैं, तो उन्हें इन शब्दों का ज्ञान काफी मदद करेगा।

राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit)

सरकार की कुल कमाई और कुल खर्च के बीच का अंतर।

Direct Tax : वह टैक्स जो हम सीधे सरकार को देते हैं (जैसे Income Tax)।

Indirect Tax : वह टैक्स जो हम सामान या सेवाओं पर देते हैं (जैसे GST)।

Capital Expenditure (CapEx)

वह पैसा जो सरकार बुनियादी ढांचे (सड़क, पुल, स्कूल) बनाने पर खर्च करती है।

बजट 2026 : महत्वपूर्ण समय-सारणी

समय/तारीख : कार्यक्रम : विवरण

1 फरवरी, सुबह 11:00 बजे : बजट भाषण : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश करेंगी।

1 फरवरी, दोपहर 1:00 बजे : बजट दस्तावेज : भाषण के तुरंत बाद बजट की कॉपी ऑनलाइन और सदन के पटल पर उपलब्ध होगी।

1 फरवरी, शाम : युवा संवाद : वित्त मंत्री 30 चयनित छात्रों के साथ चर्चा करेंगी।

फरवरी का पहला सप्ताह : बजट चर्चा : संसद के दोनों सदनों में बजट के प्रावधानों पर बहस शुरू होगी।

Post a Comment

0 Comments