![]() |
| विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल। फाइल फोटो |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, बरेली
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली जिले के सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। फरीदपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को अचानक हार्ट अटैक (Heart Attack) आ गया। बैठक के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन समर्थन और अधिकारी उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हार्ट अटैक पड़ने के बाद उन्हें तत्काल बरेली के मेडिसिटी अस्पताल लेकर जाया गया, जहां चेकअप करने के उपरांत डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विधायक के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।
कहा जा रहा है कि डॉ. श्याम बिहारी लाल ने एक दिन पहले अपना जन्मदिन मनाया था। वह दूसरी बार फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे। वह भाजपा के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में शामिल थे।
उनकी अचानक मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
बताया जा रहा है कि डॉ. श्याम बिहारी लाल ने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। वह फरीदपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। मीटिंग के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know