Healthy Hair and care : बालों को तेजी से लंबा कैसे करें, जानें सही हेयर ऑयल चुनने का तरीका और तेल लगाने के फायदे

प्रारब्ध न्यूज डेस्क, लखनऊ 

अगर आप अपने बालों को लेकर परेशान हैं। लाख प्रयास के बाद भी आपके बाल नहीं बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर कोई आपसे कहे कि एक महीने में बालों को लंबा कैसे कर सकते हैं, क्या लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं।


हम आपको बालों के लिए तेल के इस्‍तेमाल से जुड़े सभी सवालों के जवाब यहां देंगे। आज के समय में जब अक्सर लोग सोचते हैं कि हेयर ऑयलिंग सिर्फ उनके लिए है, जिनके बाल बहुत ज्यादा सूखे या रफ हैं। असल में, बालों में तेल लगाना सिर्फ नमी देने का काम नहीं करता, बल्कि यह आपके बालों की हेल्थ का एक ‘कंप्लीट डोज’ है। आपके बाल चाहे छोटे हों, घुंघराले हों या फिर आप उन्हें तेजी से लंबा करने की कोशिश कर रहे हों। हर तरह के बालों की अपनी अलग मांग होती है।

अगर आपके बाल बारीक या छोटे हैं, तो तेल इन्हें झड़ने से बचाता है और ग्रोथ बढ़ाता है। और कर्ली बालों के लिए तेल उन्हें सेट रखने और उलझने से बचाने के काम आता है।

अगर आप बाल बढ़ा रहे हैं, तो तेल दोमुंहे बालों को रोकता है और उन्हें सुलझाना आसान बनाता है।

तेल दो तरह के होते हैं:- एक वो जो नमी देते हैं (जैसे नारियल और आर्गन ऑयल) और दूसरे वो जो नमी को सील करते हैं (जैसे जोजोबा और बादाम तेल) यह बालों को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखते हैं।

तेल विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो बालों के लिए किसी ‘सुपरफूड’ से कम नहीं। फिर स्कैल्प की मालिश करने से जड़ों से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और बाल मजबूत होते हैं।

तेल बालों के अंदर तक जाकर उनकी लचक बढ़ाता है, जिससे बाल मुलायम होते हैं, जिससे बाल कम टूटते हैं।

डैंड्रफ (रूसी) अक्सर सूखी स्कैल्प की वजह से होता है। तेल से मसाज करने पर स्कैल्प की सेहत सुधरती है और रूसी कम होती है।


हालांकि, तेल सीधे बाल नहीं उगाता, लेकिन जब स्कैल्प हेल्दी रहती है और बाल कम टूटते हैं। उनकी लंबाई तेजी से बढ़ती है।

और फिर स्टाइलिंग टूल्स और सूरज की UV किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए तेल बालों पर एक सुरक्षा कवच की तरह ही काम करता है।

Post a Comment

0 Comments