सर्दी-जुकाम के घरेलू उपाय Home remedies for cold and cough
प्रारब्ध न्यूज डेस्क, लखनऊ
भीषण ठंड और कोहरे के मौसम में हवा में नमी और प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। जब हम सांस लेते हैं, तो ये प्रदूषित तत्व नाक से श्वास तंत्र से होते हुए हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।शरीर में प्रवेश करने के बाद कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा करते हैं। इनमें कफ, खांसी, जुकाम, गला बैठना, सांस फूलना और ठंड के कारण उल्टी या पेट दर्द जैसी समस्याएं आम हैं।
कानपुर के वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य और श्रीनाथ चिकित्सालय के चीफ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. रवींद्र पोरवाल ने कड़ाके की ठंड से बचाव और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय साझा किया है। यह उपाय बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों और बच्चों के लिए किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं है।
सर्दी से बचाव का रामबाण आयुर्वेदिक नुस्खा
इस घरेलू नुस्खे को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री में लहसुन की दो कलियां, दो काली मिर्च, एक लौंग, एक चुटकी अजवाइन लें। इसमें स्वाद अनुसार या आवश्यकता के हिसाब से गुड़ मिलाएं।
(गुड़: आवश्यकतानुसार)
बनाने और सेवन की विधि
सबसे पहले सभी सामग्री को तवे पर भूनना होगा। तवे पर लहसुन, काली मिर्च, लौंग और अजवाइन को थोड़े से गुड़ के साथ हल्का भून लें।
सेवन का समय
इसे सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले गरमागरम चाट लें। यदि ठंड बहुत अधिक हो, तो दिन में तीन बार भी इसका सेवन किया जा सकता है।
विशेष काढ़ा
इस मिश्रण को तैयार करके लेने के बाद एक कप गरम काढ़ा, जो सेंधा नमक, अदरक और तुलसी की पत्तियों से बना है, घूँट-घूँट करके पिएं।
किसके लिए सबसे ज्यादा लाभकारी
यह उपाय न केवल बीमारों और बुजुर्गों के लिए है, बल्कि निम्नलिखित लोगों के लिए भी विशेष गुणकारी है।
खाकर स्कूली बच्चे : जिनकी सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं के बीच होती है।
युवा : जो फील्ड वर्क या बाहर कार्य करते हैं।
महिलाएं : जो घर में पानी का अधिक कार्य करती हैं।
नोट : आयुर्वेदिक उपचार शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्म रखने और श्वसन तंत्र को साफ करने में मदद करते हैं।
सौजन्य :
डॉ. रवींद्र पोरवाल
श्रीनाथ चिकित्सालय, भगवत दास घाट रोड, कानपुर।
संपर्क करें : 9415133613
YouTube: @DrPorwalsAyurveda
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know