Uttar Pradesh BJP New President : उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बने पंकज चौधरी


यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी को बधाई देते भाजपा पदाधिकारी, उप मुख्यमंत्री। 



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 



भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) BJP उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। रविवार को उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया गया। हालांकि इकलौता नामांकन होने की वजह से उनका नाम शनिवार को ही तय हो गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।


निर्विरोध निर्वाचित होने के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी।



नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को वर्ष 2027 में संगठन को परम वैभव पर ले जाने की जिम्मेदारी मिली है।संगठन के नए अध्यक्ष को जिम्मेदारी मिलने के बाद अब देखना यह दिलचस्प होगा कि उनके रत्न, नवरत्न, महारत्न कौन होंगे। वह अब अपने मोर्चों में किसको कहां लगाएंगे। संगठन में कौन आगे लाया जाएगा और कौन उड़ान भरेगा। वहीं, उनके कुर्सी संभालने के बाद किसके पर कतरे जाएँगे। जर्मन हैंगर कौन लगवाएगा। वहीं, पदभार संभालने के बाद पंकज चौधरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई है।


पदभार ग्रहण करते नए भाजपा प्रदेश पंकज चौधरी।



पीयूष गोयल ने किया ऐलान



केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह संगठन की ताकत है कि पार्टी आज इस मुकाम पर है। पीयूष गोयल की घोषणा करते ही पूरा सभागार तालियों से गूंज गया। भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी का झंडा नव निर्वाचित अध्यक्ष को सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद के 120 नव निर्वाचित सदस्यों की भी घोषणा की गई।


भाजपा पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।


मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई 



यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंकज चौधरी को बधाई दी है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार और संगठन मिलकर काम कर रहे हैं। भारत वैश्विक संतुलन का काम कर रहा है। 

पंकज चौधरी को स्मृति चिह्न भेंट करते विनय प्रताप सिंह।



वहीं, लखनऊ के विनय प्रताप सिंह ने दिल्ली में नव निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को बधाई दी है।



चौथे कुर्मी प्रदेश अध्यक्ष होंगे



प्रदेश भाजपा के 17वें अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले चौधरी कुर्मी बिरादरी से चौथे अध्यक्ष होंगे। इनसे पहले विनय कटियार, ओम प्रकाश सिंह और स्वतंत्रदेव सिंह भी इसी बिरादरी से अध्यक्ष रह चुके हैं।



Post a Comment

0 Comments