 |
| आशियाना स्थित गुरुद्वारे में अरदास करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
सिख धर्म के दसवें गुरु समाज सुधारक एवं खालसा पंथ के संस्थापक श्रीगुरु गोविंद सिंह की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने आशियाना स्थित गुरूद्वारा पहुंचकर अरदास की। वहां आयोजित लंगर में श्रद्धालुओं को भोज परोस कर सेवा की और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का त्याग, बलिदान और राष्ट्र व धर्म की रक्षा के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
 |
| गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब को प्रणाम करते अजय राय। |
 |
| अरदास में शामिल अजय राय। |
उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने समाज के फैले अन्याय, अत्याचार और भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष कर समाज को समानता, साहस और आत्मसम्मान का संदेश दिया। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना कर मानवता, भाईचारे और धर्म की रक्षा के लिए एक नई चेतना का संचार किया।श्री राय ने कहा कि हम सभी को गुरु गोविंद सिंह के जीवन आदर्शों को अपनाने, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने तथा समाज में सौहार्द और एकता बनाए रखने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।  |
| लंगर परोसते अजय राय। |
इस मौके पर पूर्व मंत्री के साथ जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मिश्रा, सरदार रंजीत सिंह, ललन कुमार, शैलेन्द्र दीक्षित, बल्देव लाठी, निहारिक सिंह आदि शामिल रहे।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know