प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
क्रिसमस-डे त्योहार के अवसर पर गुरुवार (25 दिसंबर) को दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम के समाप्त होने तक शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। पुलिस ने क्रिसमस डे के आयोजनों को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्सन (यातायात व्यवस्था में कई जगह में बदलाव) किया है, जो इस प्रकार रहेगी।
1. सुभाष/परिवर्तन चौक चौराहे से सामान्य यातायात मेफेयर, अल्का होते हुए हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं आ सकेगा। इसलिए वाहनों को अशोक लाट कैसरबाग या केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील से सिकन्दरबाग, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर निकाला जाएगा।
2. केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से सामान्य ट्रैफिक हिन्दी संस्थान की ओर नहीं आ सकेगा। इस ट्रैफिक को स्टेट बैंक तिराहा, चिरैयाझील से सहारागंज, सिकन्दरबाग या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर निकाला जाएगा।
3. हिन्दी संस्थान से सामान्य ट्रैफिक मेफेयर की ओर नहीं आ सकेगा, बल्कि वाहनों को चिरैयाझील से सहारागंज, सिकन्दरबाग या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर निकाला जाएगा।
4. मेफेयर तिराहा से सामान्य ट्रैफिक अल्का तिराहे की ओर नहीं आ सकेगा। इस ट्रैफिक को लालबाग चौराहा या बाल्मिकी तिराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा होकर निकाला जाएगा।
5. अल्का तिराहा से सामान्य ट्रैफिक बैंक ऑफ इण्डिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। इस ट्रैफिक को मेफेयर तिराहा या बाल्मिकी तिराहा होकर निकाला जाएगा।
6. बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा/लीला टाकीज तिराहा से सामान्य ट्रैफिक अल्का या कैथेड्रिल स्कूल की तरफ नहीं जा सकेगा। ट्रैफिक को नवल किशोर रोड/लारेन्स टेरेन्स कालोनी होकर निकाला जाएगा।
7. डनलप तिराहा से सामान्य ट्रैफिक बैंक ऑफ इण्डिया या अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। इस यातायात कोसप्रू मार्ग या सहारागंज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
8. हजरतगंज चौराहे से अल्का, मेफेयर की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। इस यातायात को सिकन्दरबाग या कैपिटल तिराहा होकर निकाला जाएगा।
9. मेफेयर तिराहा से अल्का तिराहा/बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा से शाहनजफ रोड मजार चौराहा के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
ये हैं नो पार्किंग जोन :-
हजरतगंज चौराहे से अल्का तिराहा से मेफेयर तिराहा एवं अल्का तिराहा से बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा से शाहनजफ रोड मजार चौराहे तक किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
पार्किंग
1. कार्यक्रम में आने वाले वाहन सेन्ट फ्रासिन्स स्कूल के अन्दर एवं बाहर सड़क के किनारे-किनारे एक पक्ति में खड़े होंगे।
2. हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में अन्य वाहन नवल किशोर रोड से होकर पार्किंग में आ-जा सकेंगे।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know