प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, रांची
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे पर 28 को झारखंड आ रही हैं। वह 28 दिसंबर को रांची आगमन के बाद लोक भवन में रात्रि विश्राम करेंगी। 29 दिसंबर को जमशेदपुर जाएंगी और वहां एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति इसके अलावा ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति और भाषा की समृद्ध परंपरा को रेखांकित किया जाएगा। वहां से वापसी के बाद रांची में रात्रि विश्राम करेंगी।
उसके बाद 30 दिसंबर को गुमला के रायडीह में आयोजित जनसांस्कृतिक समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know