प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, प्रयागराज
संगम तट पर लगने वाले माघ मेला-2026 को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे (NCR) प्रशासन ने गाड़ियों के टर्मिनल में परिवर्तन किया है। वहीं, कुछ गाड़ियों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है, जबकि कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने गाड़ियों के टर्मिनल में परिवर्तन, निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन की जानकारी दी है, जो इस प्रकार है। इसलिए कानपुर, फतेहपुर, लखनऊ की तरफ से प्रयागराज के लिए यात्रा शुरू करने से पहले इस जरूरी सूचना को आप देखकर और पढ़ कर ही निकलें, जिससे आपको यात्रा के दौरान परेशानी न होने पाए। गाड़ियों के टर्मिनल में परिवर्तन, आंशिक निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन का विवरण निम्नवत है। इसकी जानकारी उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के महाप्रबंधक (GM) नरेश पाल सिंह ने दी है।
![]() |
| एनसीआर के जीएम नरेश पाल सिंह। |
गाड़ियों का टर्मिनल परिवर्तन :-
ये गाड़ी नंबर मांग मेले के दौरान पहली व दूसरी जनवरी से 47 दिन यानी लगभग डेढ़ महीने परिवर्तित टर्मिनल स्टेशन सूबेदारगंज से चलेंगी। इन गाड़ियों का सूबेदारगंज स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय की प्रभावी तिथि में रहेगी।
गाड़ी संख्या 12417 प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस दिनांक 02 जनवरी 2026 से 17 फरवरी तक सूबेदारगंज स्टेशन से 22:15 बजे प्रस्थान करेगी यानी चलेगी।
गाड़ी संख्या 12418 नई दिल्ली-प्रयागराज एक्सप्रेस दिनांक 01 जनवरी 2026 से 16 जनवरी तक सूबेदारगंज स्टेशन पर प्रातः 06:55 बजे आगमन यानी आएगी।
गाड़ी संख्या 12403 प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 02 जनवरी 2026 से 17 फरवरी तक सूबेदारगंज स्टेशन से 23:15 बजे प्रस्थान करेगी यानी चलेगी।
गाड़ी संख्या 12404 लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस दिनांक 01 जनवरी 2026 से 16 जनवरी तक सूबेदारगंज स्टेशन पर प्रातः 04:40 बजे आगमन यानी आएगी।
गाड़ी संख्या 22438 आनंद विहार टर्मिनल-प्रयागराज एक्सप्रेस दिनांक 12 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक सूबेदारगंज स्टेशन पर प्रातः 06:15 बजे आगमन यानी आएगी।
गाड़ी संख्या 12275 प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस दिनांक 13 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 तक सूबेदारगंज से रात्रि 00:30 बजे प्रस्थान करेगी यानी चलेगी। (अगले दिन प्रस्थान 00:00 बजे के बाद होने के कारण, टर्मिनल परिवर्तन के उपरांत सूबेदारगंज से निर्धारित प्रस्थान समय 22:35 होगा।)
वहीं, गाड़ी संख्या 22437/12275 सूबेदारगंज से रात्रि 22:35 बजे के स्थान पर टर्मिनल परिवर्तन के बाद अगले दिन 00:30 बजे प्रस्थान करेगी। उदाहरण के लिए 12275 यात्रा प्रारंभ की तिथि 16.01.26 सूबेदारगंज से 17.01.26 को 00:30 बजे प्रस्थान करेगी और इसी तरह आगे भी।
इन ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज के बजाय सूबेदारगंज स्टेशन पर होगा
डाउन गाड़ियां
गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या दिनांक 02 जनवरी से 17 फरवरी 2026 तक सूबेदारगंज स्टेशन पर आगमन 15:55 बजे और प्रस्थान 16:05 बजे।
गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस बाड़मेर से हावड़ा दिनांक 03 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक सूबेदारगंज स्टेशन पर आगमन 16:15 बजे और प्रस्थान 16:20 बजे।
गाड़ी संख्या 12488 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी दिनांक 02 जनवरी से 17 फरवरी 2026 तक सूबेदारगंज स्टेशन पर आगमन 16:45 बजे और प्रस्थान 16:50 बजे।
गाड़ी संख्या 12424 राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ दिनांक 02 जनवरी से 17 फरवरी 2026 तक सूबेदारगंज स्टेशन पर आगमन 22:58 बजे और प्रस्थान 23:00 बजे।
गाड़ी संख्या 12306 राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से हावड़ा दिनांक 02 जनवरी से 17 फरवरी 2026 तक सूबेदारगंज स्टेशन पर आगमन 23:31 बजे और प्रस्थान 23:33 बजे।
गाड़ी संख्या 12310 राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से राजेंद्रनगर दिनांक 02 जनवरी से 17 फरवरी 2026 तक सूबेदारगंज स्टेशन पर आगमन 23:51 बजे और प्रस्थान 23:53 बजे।
अप गाड़ियां
गाड़ी संख्या 12309 राजधानी एक्सप्रेस राजेंद्र नगर से नई दिल्ली दिनांक 01 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक आगमन 00:15 बजे और प्रस्थान 00:17 बजे।
गाड़ी संख्या 12305 राजधानी एक्सप्रेस हावड़ा से नई दिल्ली दिनांक 01 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक आगमन 02:48 बजे और प्रस्थान।
गाड़ी संख्या 12423 राजधानी एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली दिनांक 31 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक आगमन 02:58 बजे और प्रस्थान 03:00 बजे।
गाड़ी संख्या 12323 हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस हावड़ा से बाड़मेर दिनांक 02 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आगमन 06:50 बजे और प्रस्थान 06:55 बजे।
गाड़ी संख्या 12487 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल दिनांक 01 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक आगमन 11:45 बजे और प्रस्थान 11:50 बजे।
गाड़ी संख्या 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस कामाख्या से आनंद विहार टर्मिनल दिनांक 01 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक आगमन 12:30 बजे और प्रस्थान 12:35 बजे।
गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण
गाड़ी संख्या 22550 प्रयागराज–गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 13 से 25 जनवरी 2026 तक फाफामऊ स्टेशन से 15:35 बजे प्रस्थान करेगी यानी चलेगी।
गाड़ी संख्या 22549 गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 13 से 25 जनवरी 2026 तक फाफामऊ स्टेशन पर 12:55 बजे आगमन यानी आएगी।
गाड़ी संख्या 13309 चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस दिनांक 02 जनवरी से 17 फरवरी 2026 तक छिवकी स्टेशन पर 12:55 बजे आगमन यानी आएगी।
गाड़ी संख्या 13310 प्रयागराज-चोपन एक्सप्रेस दिनांक 02 जनवरी से 17 फरवरी 2026 तक छिवकी स्टेशन से 15:15 बजे प्रस्थान यानी चलेगी।
इन गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन :-
गाड़ी संख्या 20934 दानापुर उधना बुधवार, रविवार पं. दीन दयाल उपाध्याय-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज-मानिकपुर पं. दीन दयाल उपाध्याय-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर वाराणसी, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज आगमन 00.40 बजे और प्रस्थान 00.45 बजे दिनांक 04 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक।
गाड़ी संख्या 20933 उधना दानापुर मंगलवार, शनिवार मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रयागराज ज्ञानपुर रोड, वाराणसी आगमन 04.00 बजे और प्रस्थान 04.05 बजे दिनांक 03 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक।
गाड़ी संख्या 22670 पटना एर्णाकुलम मंगलवार पं. दीन दयाल उपाध्याय-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज -मानिकपुर पं. दीन दयाल उपाध्याय-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर वाराणसी, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज आगमन 00.45 बजे और प्रस्थान 00.50 बजे दिनांक 06 जनवरी से 17 फरवरी 2026 तक।
गाड़ी संख्या 22669 एर्णाकुलम पटना शनिवार मानिकपुर-प्रयागराज -प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रयागराज प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी आगमन 21.45 बजे और प्रस्थान 21.50 बजे दिनांक 03 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक।
गाड़ी संख्या 07652 छपरा जालना शुक्रवार औंड़िहार-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज -मानिकपुर औंड़िहार-जौनपुर -वाराणसी-वीएचचे-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जं. आगमन 05.26 बजे और प्रस्थान 05.31 बजे दिनांक 02 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक।
गाड़ी संख्या 07651 जालना छपरा बुधवार मानिकपुर-प्रयागराज -प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-औंड़िहार मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-वीएचचे-वाराणसी-जौनपुर -औंड़िहार प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस आगमन 21.45 बजे और प्रस्थान 21.50 बजे दिनांक 07 जनवरी से 11 फरवरी 2026 तक।
गाड़ी संख्या 22131 पुणे बनारस सोमवार मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-बनारस मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-वीएचचे-बनारस प्रयागराज प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड आगमन 16.10 बजे प्रस्थान 16.15 बजे दिनांक 05 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक।
गाड़ी संख्या 22132 बनारस पुणे बुधवार बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर बनारस-वीएचचे-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज आगमन 07.55 बजे और प्रस्थान 08.00 बजे दिनांक 07 जनवरी से 11 फरवरी 2026 तक।
गाड़ी संख्या 18609 रांची लोकमान्य तिलक ट. बुधवार पं. दीन दयाल उपाध्याय-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर पं. दीन दयाल उपाध्याय-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर वाराणसी, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज आगमन 10.30 बजे से प्रस्थान 10.35 बजे दिनांक 07 जनवरी से 11 फरवरी 2026 तक।
गाड़ी संख्या 18610 लोकमान्य तिलक ट. रांची शुक्रवार मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रयागराज वाराणसी आगमन 15.45 बजे और प्रस्थान 15.50 बजे दिनांक 02 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक।
गाड़ी संख्या 19421 अहमदाबाद पटना रविवार मानिकपुर-प्रयागराज .-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रयागराज प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, काशी आगमन 20.00 बजे और प्रस्थान 20.05 बजे दिनांक 04 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक।
गाड़ी संख्या 19422 पटना अहमदाबाद मंगलवार पं. दीन दयाल उपाध्याय-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर पं. दीन दयाल उपाध्याय-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर काशी , वाराणसी, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जं. आगमन 18.55 बजे और प्रस्थान 19.00 बजे दिनांक 06 जनवरी से 17 फरवरी 02026 तक।
गाड़ी संख्या 12791 सिकंदराबाद दानापुर प्रतिदिन मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रयागराज प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, भूलनपुर, वाराणसी आगमन 10.22 बजे और प्रस्थान 10.27 बजे दिनांक 01 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक।
गाड़ी संख्या 12792 दानापुर सिकंदराबाद प्रतिदिन पं. दीन दयाल उपाध्याय-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज.-मानिकपुर पं. दीन दयाल उपाध्याय-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर वाराणसी, भूलनपुर , ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज आगमन 20.15 बजे और 20.20 बजे दिनांक 02 जनवरी से 17 फरवरी 2026 तक।
गाड़ी संख्या 01025 दादर बलिया सोमवार, बुधवार, शुक्रवार मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-औंड़िहार मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-वीएचचे-वाराणसी-जौनपुर -औंड़िहार प्रयागराज जं., ज्ञानपुर रोड, बनारस आगमन 18.30 बजे और प्रस्थान 18.35 दिनांक 01 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक।
गाड़ी संख्या 01026 बलिया दादर बुधवार, शुक्रवार, रविवार औंड़िहार-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर औंड़िहार-जौनपुर -वाराणसी-वीएचचे-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जं. आगमन 22.10 बजे और प्रस्थान 22.15 बजे दिनांक 02 जनवरी से 17 फरवरी 2026 तक।
गाड़ी संख्या 22535 रामेश्वरम बनारस बुधवार मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-बनारस मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-वीएचचे-बनारस प्रयागराज जं., ज्ञानपुर रोड आगमन 21.45 बजे और प्रस्थान 21.50 बजे दिनांक 31 दिसंबर 2025 से 11 फरवरी 2026 तक।
गाड़ी संख्या 22536 बनारस रामेश्वरम रविवार बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर बनारस-वीएचचे-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर प्रयागराज जं., ज्ञानपुर रोड आगमन 23.05 बजे और प्रस्थान 23.10 बजे दिनांक 04 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक।
ट्रेनों की समय-सारणी से सम्बन्धित जानकारी हेल्पलाइन 139 या Rail Madad Mobile App या वेबसाइट www.railmadad.indianrailways.gov.in का प्रयोग कर सकते हैं।


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know