प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
PM Narendra Modi in Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री लखनऊ में नवनिर्मित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। रूट डायवर्जन रात 12 बजे से लागू होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करने लखनऊ आ रहे हैं। इसे लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। बसंतकुंज योजना क्षेत्र में 65 एकड़ में बने कमल के आकार वाले इस स्थल के निर्माण पर करीब 232 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। लोकार्पण समारोह में डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शहर पोस्टर और होर्डिंग से पट गया है। आज रात से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है।
वहीं, राजधानी लखनऊ में PM नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पीएम राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। PM के आगमन से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं।
वहीं, PM की सुरक्षा को लेकर SPG ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को आयोजन स्थल पर SPG ने विस्तृत मॉकड्रिल की। इस दौरान SPG और केंद्र सरकार की टीम ने हेलीकॉप्टर से PM के आगमन की रिहर्सल की। तय स्थान पर हेलिकॉप्टर लैंडिंग कर हेलीपैड की जांच की और कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख़्त कर दी गई है।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know