प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
मैरी क्रिसमस देश-दुनिया के साथ-साथ राजधानी लखनऊ में हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। छोटे-बड़े सभी वर्गों के लोग एक-दूसरे को “मैरी क्रिसमस” की बधाई और शुभकामनाएं देते नजर आए। लोगों ने केक काटकर और एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशियां साझा कीं। गले मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
शहर के प्रमुख इलाकों हज़रतगंज, आलमबाग, गोमती नगर, चौक सहित अन्य स्थानों पर मैरी क्रिसमस की खास रौनक देखने को मिली। चर्चों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक सजावट और रोशनी से सजाया गया। क्रिसमस कैरोल्स, सांता क्लॉज की मौजूदगी और बच्चों की खुशियों ने पर्व की सुंदरता को और बढ़ा दिया।
मैरी क्रिसमस के अवसर पर लोगों ने शांति, प्रेम और मानवता का संदेश दिया और समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। यह पर्व न केवल ईसाई समुदाय बल्कि सभी धर्मों के लोगों को एक सूत्र में बांधने वाला साबित हुआ।




0 Comments
if you have any doubt,pl let me know