Lucknow: ऊर्जा संरक्षण एवं प्रदूषण के लिए जन-जन को करेंगे जागरूक

इंडियन सोसाइटी ऑफ हिटिंग, रेफ्रीजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स लखनऊ सब चैप्टर के सेमिनार का आयोजन



आईएसएचआरएई के सेमिनार का शुभारंभ करते अतिथि।




प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 




इंडियन सोसाइटी ऑफ हिटिंग, रेफ्रीजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (ISHRAE) लखनऊ सब चैप्टर के तत्वावधान में शनिवार को होटल क्लार्क्स अवध में पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दे पर सेमिनार का आयोजन किया गया। उसमें संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ शहर के तमाम गणमान्य वास्तुविद एवं अभियंता सम्मिलित हुए। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण एवं प्रदूषण के लिए जन-जन को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

मंच पर आईएसएचआरएई के पदाधिकारी।



इस आयोजन में पर्यावरण के दुष्प्रभाव एवं आमजन के कल्याण के लिए इस समसामयिक विषय पर चर्चा की गई। इसी क्रम में सभी ने ऊर्जा संरक्षण एवं प्रदूषण के विभिन्न माध्यमों के प्रति जागरूकता को जन जन तक पहुंचाने के लिए आग्रह किया गया। 

सेमिनार में मौजूद आईएसएचआरएई के पदाधिकारी व सदस्य।



सेमिनार में मौजूद आईएसएचआरएई के पदाधिकारी व सदस्य।



इस सेमिनार में संस्था की और से ISHRAE दिल्ली से पधारे वलीउल्ला सिद्दीकी के साथ ISHRAE लखनऊ के पदाधिकारियों में हरीश साहनी, शरद श्रीवास्तव, संदीप सक्सेना, मनोज नित वाल, सुशांत अवस्थी एवं आलोक चौधरी आदि ने कार्यक्रम का संचालन किया।



परिचर्चा में भाग लेने के लिए नामचीन वास्तुविद एवं अभियंता समीर गुप्ता, वंदना सहगल, अशोक कुमार, आशीष श्रीवास्तव, आबिद हुसैन, आशीष जैन, फरहीन बानो, रवि शंकर सिंह एवं समीर श्रीवास्तव ने अपने विचार रखे।

Post a Comment

0 Comments