Lko Cold waves: शीत लहर की रात शहर का हाल जानने निकले डीएम


निरीक्षण के दौरान डीएम ने जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबलों का वितरण भी किया

रात में लोगों का हाल जानने निकले डीएम विशाख जी।


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 


राजधानी लखनऊ में शीत लहर के प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद लखनऊ में आमजन विशेषकर निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को राहत प्रदान किए जाने के निर्देश सीएम ने दिया है। इस आदेश के अनुपालन के लिए लखनऊ DM विशाख जी ने देर रात शहर की सड़कों में निकले और लोगों का हाल भी जाना। डीएम ने परिवर्तन चौक, केडी सिंह स्टेडियम, हजरतगंज चौराहा, बालू अड्डा सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया।


जिलाधिकारी द्वारा परिवर्तन चौक स्थित अस्थाई रैन बसेरा एवं बालू अड्डा स्थित अस्थाई रैन बसेरे का निरीक्षण करते हुए रैन बसेरों में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में निर्देश दिया है। कहा, सभी रैन बसेरों में स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, बिस्तर एवं पर्याप्त संख्या में कंबलों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।


साथ ही शीत लहर के दृष्टिगत नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को दिए हैं।


भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रात्रिकालीन गश्त एवं फील्ड भ्रमण को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति शीत लहर के कारण असुरक्षित न रहें। जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाने की समुचित व्यवस्था अपर नगर मजिस्ट्रेट एवं नगर निगम के जोनल कार्यालय द्वारा सुनिश्चित की जाए। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व, तहसीलदार सदर, नगर निगम जोनल अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments