![]() |
| सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय पाठक के साथ वैष्णवी। |
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने दी शुभकामनाएं
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) से सम्बद्ध पीपीएन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (NSS) की स्वयंसेविका वैष्णवी श्रीवास्तव का चयन 77वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड के लिए हुआ है।
26 जनवरी 2026 को वह कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में यह एनएसएस के मार्चिंग दस्ते में शामिल होकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने वैष्णवी श्रीवास्तव को उनके चयन के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे एनएसएस के स्वयंसेवक सदैव अपनी मेहनत और इमानदारी से प्रतिभाग करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन करते रहें। उत्कृष्ट चयन के लिए विवि के कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, निदेशक महाविद्यालय विकास परिषद प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. श्याम मिश्रा ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know