Kanpur : सर्दी में कोल्ड डायरिया, अस्थमा व निमोनिया में कारगर होम्योपैथिक दवाएं

शिविर का शुभारंभ करतीं आरोग्यधाम की संस्थापिका पुष्पा मोहन, साथ में डॉ. हेमंत मोहन व डॉ. आरती मोहन।

श्रीगुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर आरोग्यधाम एवं विश्व हिंदू महासंघ ने लगाया निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर 

श्रीगुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर आरोग्यधाम एवं विश्व हिंदू महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क होम्योपैथिक धर्मार्थ चिकित्सा शिविर मोतीझील प्रांगण लगाया गया। इस अवसर पर आरोग्यधाम के डॉ. हेमंत मोहन कहा कि सर्दी के मौसम में कोल्ड डायरिया, अस्थमा और निमोनिया के इलाज में होम्योपैथिक दवाएं कारगर हैं। बदलते मौसम में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और असाध्य रोगों से छुटकारा पाना है तो होम्योपैथिक दवाएं अपनाएं।



डॉ. हेमंत मोहन और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती मोहन ने कहा कि डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल फीवर एवं वायरल गैस्ट्रोइंटाइटिस में दर्द निवारक दवाएं, एंटीबायोटिक एवं स्टेरॉयड दवाएं शरीर को खोखला करती हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू, चिकनगुनिया एवं टाइफाइड के इलाज में कई दिनों से अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद भी बुखार नहीं उतरता है। ऐसी स्थिति में होम्योपैथिक दवाओं का सेवन करने पर महज 72 घंटे में बेहतर परिणाम मिलते हैं।

शिविर में युवती का चेकअप करते डॉ. हेमंत मोहन।

शिविर में युवक का रक्त चाप चेक करतीं डॉ. आरती मोहन।
इससे पहले होम्योपैथी शिविर का शुभारंभ सिख सभा के हरविंदर सिंह लॉर्ड, सुखविंदर सिंह लाडी, आरोग्यधाम की संस्थापिका पुष्पा मोहन, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला और महंत जितेंद्र दास ने आरोग्यधाम के संस्थापक स्व. रेवती रमण मोहन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सिख सभा ने डॉ. हेमंत मोहन, डॉ. आरती मोहन व सोम शर्मा को शिविर लगाने पर सिरोपा भेंट किया। 

शिविर में दवाओं का वितरण करते डॉ. हेमंत मोहन।
आरोग्यधाम एवं विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रवेश अध्यक्ष डॉ. हेमंत मोहन एवं महामंत्री डॉ. आरती मोहन ने जोड़ों में दर्द, दाद, खाज, खुजली, सोरायसिस एग्जिमा, सियाटिका, बच्चेदानी में गांठ, मासिक धर्म में अनियमितता के मरीजों का होम्योपैथी दवाओं से इलाज किया। साथ ही छोटे बच्चों में सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार का निःशुल्क परीक्षण कर निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं दीं। 

वहीं, शिविर में गुरविंदर सिंह छाबड़ा, अजीत छाबड़ा, गुरजीत कौर, गुरजीत सिंह गुजराल, शुभम शर्मा, शिवम खन्ना, रामकिशन, सत्यम शुक्ला, श्रीश शुक्ला, आरएन खन्ना, उमा शर्मा, प्रीती छाबरा, सतनाम सलूजा, अमित मिश्रा, श्रीकृष्ण दीक्षित, शुभम शर्मा को गुरु गोविंद सिंह जी के चित्र और अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments