Kanpur : सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह व अन्य पदाधिकारी।




प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर 



स्वतंत्रता के बाद अंग्रेज भारत को खंड-खंड होने के लिए छोड़ गए थे। सरदार पटेल ने 550 से ज्यादा रियासतों को कम समय में एक कर भारत के मानचित्र को बनाने का काम किया। अगर वे न होते तो आज देश का मानचित्र कुछ और होता। पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में धारा 370 हटाकर और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना कर सरदार पटेल के सपने को साकार कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। ये बातें भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कहीं।



भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एवं पार्टी पदाधिकारियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति सरदार पटेल के कर्तव्य पारायणता और लोहे जैसे इरादों का परिणाम है कि भारत 79 वर्ष के बाद भी दुनिया के सामने सम्मान के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से लेकर लक्ष्यदीप तक फैले देश को एक करने में उनका अहम योगदान है। देश इस ऋण को कभी चुका नहीं सकेगा। 



पीएम नरेंद्र मोदी ने केवडिया में उनकी सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाकर सरदार पटेल को उचित सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने अमृत काल में संकल्प से सिद्धि का संकल्प लिया है। 15 अगस्त 2047 तक देश दुनिया में सर्वप्रथम होगा। ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लेना है, कि देश की आज़ादी की सौवीं वर्षगांठ के अवसर पर हम हर क्षेत्र में प्रथम स्थान पर हो।


प्रमुख रूप से जसविंदर सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, अरविंद वर्मा ,अर्जुन बेरिया, दीपांकर मिश्रा, अभिषेक निगम, बिट्टू परिहार, विनीत दुबे,मधु तिवारी, प्रवीण मिश्रा, पप्पू पंडित, मनीष बाथम आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments