प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, नई दिल्ली
क्रिसमस (Christmas) डे के उत्साह में खराब मौसम ने खलल डाल दी। इस वजह से क्रिसमस डे मनाने के लिए पहले से हिल स्टेशन, गोवा, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जाने की तैयारी किए लोगों को खराब मौसम ने जोर का झटका दिया है।खराब मौसम के कारण क्रिसमस के दिन इंडिगो (Indigo) एयरलाइंस की 67 उड़ानें रद करनी पड़ीं।
उत्तर भारत में इस समय ठंड का जबरदस्त प्रकोप पड़ रहा है। ठंड के साथ साथ जबरदस्त शीतलहर जारी है। आसमान कोहरे की चादर से ढका हुआ है, जिससे दृश्यता (visibility) शून्य है। इसके चलते उत्तर भारत के शहरों से संचालित होने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों को रद करना पड़ गया। इस वजह से वाराणसी, चंडीगढ़, देहरादून और उत्तर भारत के अन्य शहरों से संचालित होने वाली उड़ानें प्रभावित हुईं। इंडिगो एयरलाइंस प्रबंधन ने कहा कि कोहरे और कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन में बाधा आई है। इस कारणों से 67 उड़ानें रद करनी पड़ी थीं।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know