Ayodhya Sri Ram Mandir: राममंदिर में संयुक्त दल का श्रीसूक्त पाठ


श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के श्रद्धालु सुविधा केंद्र सभागार में श्रीसूक्त पाठ करते महाराष्ट्र से आए भक्त।


श्रीसूक्त पाठ करतीं महिला श्रद्धालु।





प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, अयोध्या 


श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला सतत चल रहा है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीराम लला के दर्शन और पूजन के लिए रोजाना पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं के दल ने मंदिर के श्रद्धालु सुविधा केंद्र सभागार में श्रीसूक्त पाठ किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

सभागार में श्रीसूक्त पाठ करतीं महिलाएं।


सभागार में श्रीसूक्त पाठ करते श्रद्धालु।


महाराष्ट्र के शोलापुर से अयोध्या आए श्रद्धालुओं के एक बड़े दल ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के श्रद्धालु सुविधा केंद्र सभागार में अनुष्ठान सम्पन्न किया। सोलापुर से रंजना सखरे के नेतृत्व में आए इस दल‌ ने श्रीसूक्त पाठ और विष्णु सहस्रनाम षड्पाठ भी किया।





Post a Comment

0 Comments