समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तानाशाही बहुत दिन नहीं चलेगी। वह सोमवार को सैफई के चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज हैंवरा में किसान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह तानाशाही की सरकारें है।
इतिहास गवाह है कि तानाशाह ज्यादा दिन तक नही टिकते है। उन्होंने रामायण व महाभारत उदाहरण देते हुए कहा कि रावण और दुर्योधन जैसे तानाशाहों का भी अंत हुआ था। वर्तमान सरकार का भी हश्र होगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग सोचते हैं कि सरकार हमेशा चलती रहेगी लेकिन जनता सब जानती है। लोकसभा चुनाव में अपना हिसाब ले लिया और अब विधान सभा में भी उन्हें समझ में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह व मुलायम सिंह यादव किसानों के सबसे बड़े नेता थे और उनकी बेहतरी के लिए काम किया था।
उन्होंने कालेज परिसर में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहें।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know