Ramayan : गोमती किनारे महिलाओं के सामूहिक सुंदरकांड से बही भक्ति की बयार

  • गोमती नदी तट पर स्थित झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में भक्त भी हुए शामिल 
सामूहिक रामायण पाठ करतीं महिलाएं।


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ

रामायण पाठ करतीं महिलाएं।


गोमती नदी तट पर स्थित झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ करके महिलाओं ने भक्ति की ऐसे बयार बहाई कि हर रामभक्त प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन हो गए। समाज सेविका सपना गोयल की अगुवाई में पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं रामायण पाठ करती हुए रामधुन में झूमती रहीं।

सामूहिक रामायण पाठ करतीं महिलाएं।


रामायण पाठ करने आईं महिलाए


राम आएंगे... अंगना पर झूमे भक्त


सामूहिक रामायण महा अनुष्ठान का शुभारंभ दिल्ली से आए लोकप्रिय गायक पंकज मिश्रा के भजन राम आएंगे से हुआ। हनुमान चालीसा के पाठ के उपरांत सुंदरकांड के सरस पाठ की अगुआई भी पंकज मिश्रा ने की। वहीं, विद्द्द्योलमा शक्तिपीठ की रजनी शुक्ला के निर्देशन में गणेश वंदना 'जयदेव जयदेव जय मंगलमूर्ति' पेश की गई। उनके ही निर्देशन में रामोत्सव के अंतर्गत प्रभु राम के जन्म से लेकर होलिकोत्सव तक के विविध प्रसंगों को नृत्य के माध्यम से प्रभावी रूप से पेश किया गया। इन प्रस्तुतियों में विशाल, अरुण, दिशा, सौनाली, अर्चना, रेखा, नीतू, दिव्या, सृष्टि राज, नमन, अंशिका, शानवी, गुड़िया, ताशी सहित अन्य ने उत्साह के साथ भाग लिया।

सामूहिक रामायण पाठ में सम्मानित महिलाएं।


बटुकों ने किया मंगला चारण


छितवापुर स्थित श्रीशिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय के बटुकों ने मंगला चरण का मधुर पाठ किया। भजन गायक बीना श्रीवास्तव के हनुमान महाराज के भजन के उपरांत नैमिषारण्य तीर्थ से आमंत्रित 12 ब्राह्मणों ने विधि विधान से आरती और प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों में महंत देव्यागिरि सहित कई अन्य शामिल रहे। 

घर के आसपास मंदिरों में करें पाठ


सपना गोयल ने आह्वान किया कि हर सनातनी अपने घर के आसपास के मंदिरों पर हर मंगलवार को एकत्र हों और सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें। सपना गोयल श्री परमान्द हरिहर मन्दिर की संस्थापक हैं । इनके प्रयासों से धर्म जागरण के साथ-साथ नारी सशक्तीकरण को भी बल मिल रहा है।

Post a Comment

0 Comments